Dailyhunt
HDFC Bank Share: ग्रॉस एडवांसेज में 12% की उछाल, डिपॉजिट में मजबूत ग्रोथ - Q4 अपडेट से कैसे संकेत ?

HDFC Bank Share: ग्रॉस एडवांसेज में 12% की उछाल, डिपॉजिट में मजबूत ग्रोथ - Q4 अपडेट से कैसे संकेत ?

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने शनिवार को मार्च 2026 तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया, जिसमें बैंक के एडवांसेज (लोन बुक) में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार मार्च 2026 तिमाही में बैंक के एवरेज एडवांसेज अंडर मैनेजमेंट करीब 29.64 लाख करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल इस तिमाही के 26.96 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 10 फीसदी की ग्रोथ है।

एक्सचेंज को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि मार्च तिमाही में बिजनेस वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसमें एडवांसेज और डिपॉजिट दोनों में डबल डिजिट एनुअल ग्रोथ देखने को मिली है।

बैंक ने कहा कि तिमाही के आखिर में ग्रॉस एडवांसेज सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 29.60 लाख करोड़ रुपये हो गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 26.43 लाख करोड़ रुपये थे। बैंक का एवरेज डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.8 फीसदी बढ़कर 28.51 लाख करोड़ रुपये हो गए। तिमाही के आखिर में डिपॉजिट 31.05 लाख करोड़ रुपये रहे, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 14.4 फीसदी की ग्रोथ दर्शाते हैं। मार्च 2026 तिमाही के लिए बैंक की डाइम डिपॉजिट 19.32 लाख करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2025 की इसी अवधि के 16.99 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 13.7 फीसदी की बढ़ोतरी है।

CASA डिपॉजिट 10.60 लाख करोड़ रुपये पर


बैंक ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक बैंक के पीरियड-एंड CASA डिपॉजिट लगभग 10.60 लाख करोड़ रुपये थे। 31 मार्च, 2026 तक बैंक के पीरियड-एंड टाइम डिपॉजिट लगभग 20.45 लाख करोड़ रुपये थे, जो 31 मार्च, 2025 के 17.70 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 15.5 फीसदी की बढ़ोतरी है। एक अलग एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने कहा किउसका बोर्ड 18 अप्रैल को मार्च तिमाही और नतीजों को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगा।

शेयर का प्रदर्शन

पिछले कुछ हफ्तों से HDFC Bank के शेयरों पर दबाव दिखा क्योंकि 18 मार्च 2026 को पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफा दे दिया। इन विवादों के बावजूद HDFC Bank ने एडवांसेज, डिपॉजिट और CASA में मज़बूत ग्रोथ दर्ज की। गुरुवार को बैंक का शेयर 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 751 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में बैंक के शेयर में 13.58 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि शेयर में YTD गिरावट 24.23 फीसदी की है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh