IMD HeatWave Alert LIVE: लू के थपेड़ों से बचने की पूरी तैयारी कर लें। बेशक महीना अप्रैल का है, लेकिन जिस तरह से पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। उसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, कि आने वाले मई और जून कैसे होंगे।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीटवेव यानी लू को लेकर चेतावनी दी है, कि यह स्थिति उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी।ऐसे में अपना बेहद ध्यान रखें। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। यहां क्लोसज सुबह 7:30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होंगी। हालांकि दिल्ली में अभी स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन CM रेखा गुप्ता ने स्कूलों से बच्चों को ORS घोल देने के लिए कहा है।
कुछ राज्यों में India Meteorological Department (IMD) ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है।
वहीं, कुछ इलाकों में हीटवेव से थोड़ी राहत के संकेत हैं, लेकिन महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गर्मी अब भी गंभीर बनी हुई है। कई शहरों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है और उमस भरी गर्मी के साथ रातें भी लोगों को परेशान कर रही हैं।
Also Read: Aaj Ka Mausam, IMD Alert: गर्मी से झुलस रहे दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, गुरुवार तक नहीं थमेगा आंधी-बारिश का सिलसिला
जानिए अपने शहर के मौसम से जुड़ी हर जरूरी अपडेट।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

