Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hindalco Q4FY26 Preview : मजबूत डोमेस्टिक बिजनेस के दम पर शानदार तिमाही की उम्मीद, इन सेक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Hindalco Q4FY26 Preview : मजबूत डोमेस्टिक बिजनेस के दम पर शानदार तिमाही की उम्मीद, इन सेक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Hindalco Q4FY26 Preview: मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindalco Industries Limited शुक्रवार, 22 मई को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने जा रही है। बाजार को उम्मीद है कि कंपनी मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज कर सकती है।

खास बात यह है कि पिछली तिमाही में Novelis के Oswego प्लांट में आग की घटना और उससे जुड़े भारी घाटे के बावजूद कंपनी के भारतीय कारोबार ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। अब बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि चौथी तिमाही में कंपनी उस रफ्तार को कितना आगे बढ़ा पाती है।

Q4 में आय और मुनाफे में मजबूत बढ़त की उम्मीद


बाजार अनुमान के मुताबिक मार्च तिमाही में Hindalco का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 33,010 करोड़ रुपये रह सकता है, जो पिछली तिमाही के 29,264 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 13 फीसदी ज्यादा होगा। वहीं नेट प्रॉफिट 3,017 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 3,161 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। यानी मुनाफे में करीब 5 फीसदी की तिमाही आधार पर बढ़त देखने को मिल सकती है।



EBITDA भी मजबूत रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर 4,735 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो पिछली तिमाही के 4,248 करोड़ रुपये से करीब 11 फीसदी अधिक होगा। हालांकि EBITDA मार्जिन में हल्की नरमी देखने को मिल सकती है और यह 14.5 फीसदी से घटकर करीब 14.3 फीसदी रहने का अनुमान है।

इंडिया बिजनेस बना सबसे बड़ी ताकत


चौथी तिमाही में भी कंपनी (Hindalco Result) का भारतीय कारोबार मजबूत बना रह सकता है। अच्छा डिमांड, बेहतर वॉल्यूम और लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर धातुओं की मजबूत कीमतें कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती हैं। पिछली तिमाही यानी Q3FY26 में भी कंपनी के इंडिया बिजनेस ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। उस दौरान भारतीय कारोबार का PAT 24 फीसदी बढ़कर 3,581 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था।

एल्युमिनियम और कॉपर बिजनेस से उम्मीदें


सेगमेंट-वाइज बात करें तो Q4 में एल्युमिनियम कारोबार बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अनुमान है कि एल्युमिनियम EBITDA में तिमाही आधार पर 7 से 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। इसकी बड़ी वजह एल्युमिनियम कीमतों में तेजी मानी जा रही है। मार्च तिमाही में एल्युमिनियम की औसत कीमतें करीब 4 फीसदी बढ़कर 3,854 डॉलर प्रति टन तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं कॉपर बिजनेस भी मजबूत बना रह सकता है। कॉपर EBITDA में लगभग 10 से 13 फीसदी तक की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसे बेहतर कॉपर प्राइस सपोर्ट कर सकते हैं।

अगले ग्रोथ फेज की तैयारी में कंपनी


Satish Pai ने पिछली कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा था कि कंपनी अब अगले बड़े विस्तार चरण में प्रवेश कर रही है। कंपनी एल्युमिनियम कैपेसिटी को 1.3 मिलियन टन से बढ़ाकर 1.7 मिलियन टन तक ले जाने की तैयारी कर रही है। वहीं कॉपर स्मेल्टिंग कैपेसिटी को 400 KT से बढ़ाकर 700 KT करने की योजना है। इसके अलावा Novelis का 600 KT Bay Minette प्रोजेक्ट भी FY27 की दूसरी छमाही तक शुरू होने की राह पर है।

शेयरों ने कैसा किया प्रदर्शन?


गुरुवार, 21 मई को Hindalco Industries के शेयर 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 1099.30 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए। महीने भर के दौरान स्टॉक का भाव 8 फीसदी तक बढ़ा है। वहीं, 3 महीने के दौरान शेयर में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। साल भर में स्टॉक का भाव 65 फीसदी तक बढ़ा है। स्टॉक का 52-वीक हाई और लो स्तर क्रमश: 1110.90 रुपये और 618 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2,44,026 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

यह भी पढे़ें- Dividend IT Stocks : आईटी सेक्टर की ये 3 कंपनियां रेगुलर दे रही हैं डिविडेंड, 3 साल में निवेशकों को कितना मिला कैश रिवार्ड

कैसी है स्टॉक की डिविडेंड हिस्ट्री?


2 जुलाई, 2001 से अब तक, कंपनी ने कुल 25 बार डिविडेंड दिया है। अगर पिछले 12 महीने की बात करें तो इस दौरान कंपनी ने कुल 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। ये पिछले साल के अगस्त महीने में फाइनल डिविडेंड के तौर पर दी गई थी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का डिविडेंड यील्ड 0.45 फीसदी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh