Dailyhunt
Home Loan : इन कर्मचारियों के लिए घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान, बिना झंझट मिलेगा सस्ता होम लोन, समझिए कैसे?

Home Loan : इन कर्मचारियों के लिए घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान, बिना झंझट मिलेगा सस्ता होम लोन, समझिए कैसे?

ब सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है क्योंकि वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank - NHB) ने एक बेहद खास पोर्टल गृह सुगम (Gruh Sugam Portal) तैयार किया है।

इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सरकारी कर्मचारी, डिफेंस और पैरामिलिट्री से जुड़े लोग अपनी मौजूदा पोस्टेड लोकेशन पर रहकर आसानी से सस्ते होम लोन हासिल कर सकेंगे। अब तक होम लोन के लिए लोगों को अलग-अलग बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे, डॉक्यूमेंट देने होते थे और प्रोसेस लंबा चलता था। लेकिन इस नए पोर्टल के जरिए आप घर बैठे ही पूरा काम अप्लाई करने से लेकर लोन अप्रूवल ट्रैक करने तक कर सकते हैं।

Gruh Sugam Portal क्या है?

यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जहां आपको कई बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों के होम लोन ऑफर एक ही जगह पर मिल जाते हैं। आप उन्हें तुलना करके अपने लिए सबसे सही और सस्ता विकल्प चुन सकते हैं।


किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?


  • डिफेंस और पैरामिलिट्री के जवान, जो अक्सर दूर-दराज इलाकों में तैनात रहते हैं
  • केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी
  • रिटायर्ड सरकारी और रक्षा कर्मी
  • इन लोगों को अब बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे काम करता है?


  • आप अपनी डिपार्टमेंट-यूनिट के जरिए या सीधे पोर्टल पर रजिस्टर करते हैं
  • बहुत कम जानकारी देकर लोन रिक्वेस्ट डालते हैं
  • आपकी एप्लिकेशन अलग-अलग बैंकों तक पहुंचती है
  • बैंक आपको अपने-अपने बेस्ट ऑफर देते हैं
  • आप तुलना करके सही ऑफर चुन लेते हैं
नेशनल हाउसिंग बैंक के Gruh Sugam पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि ये सरकारी कर्मचारियों, डिफेंस और पैरामिलिट्री से जुड़े लोगों को अपनी मौजूदा पोस्टिंग वाले लोकेशन से ही कई लोन ऑप्शन की जानकारी और उसके लिए प्रोसस करने का सरल विकल्प उपलब्ध कराती है।
  • साथ ही पूरी प्रक्रिया डिजिटल और तेज
  • पारदर्शिता-छुपे हुए चार्ज का झंझट कम
  • शिकायत और मदद के लिए अलग सिस्टम
  • तुरंत जवाब के लिए चैट सुविधा

क्या है आधिकारिक वेबसाइट?


खास पोर्टल पर कर्मचारी बहुत ही कम जानकारी देकर अपने होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसे आगे पंजीकृत लोन उपलब्ध कराने वाले बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थाओं को भेज दिया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न वित्तीय संस्थाएं अपने-अपने बेस्ट प्लान पेश करेंगी, जिनकी तुलना कर कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार उपयुक्त विकल्प का चयन कर सकेगा। यह व्यवस्था होम लोन पाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाती है। खासकर उन रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात रहते हैं। नतीजतन यह पहल देश में सस्ते घर खरीदने को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल gruhsugam.nhbonline.org.in है। यह पोर्टल सरकारी संस्थाओं को इसकी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही, रक्षा, अर्धसैनिक और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी संबंधित प्रशासनिक इकाइयों के माध्यम से सहज रूप से पंजीकरण और आवेदन करने में सक्षम बनाता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh