Human Chain: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की संभावित हमलों की डेडलाइन से पहले ईरान से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ET NOW Digital ने फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया, कि यहां के स्थानीय लोगों ने पावर प्लांट, पुल जैसी कई जगहों को बचाने के लिए लंबी ह्यूमन चेन बनाई है।
इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी कतारें यहां के न्यूक्लियर पावर प्लांट एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर नजर आई।
Human Chain:ईरानी मंत्री ने की अपील
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने होर्मुज को लेकर समझौता करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। इस बीच ईरान के एक मंत्री की अपील सुर्खियों में हैं। उन्होंने लोगों से मानव शृंखला बनाने की गुजारिश की है।ईरानी मंत्री ने देश के सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों, छात्रों, यूनिवर्सिटी के छात्रों और उनके प्रोफेसरों से पावर प्लांट के चारों ओर मानव शृंखला बनाने की अपील की। देश के सरकारी टेलीविजन पर सुप्रीम काउंसिल ऑफ यूथ एंड एडोलसेंट्स के सचिव (युवा और खेल मामलों के उपमंत्री) अलीरेजा रहीमी ने एक न्यूजकास्ट में वीडियो कॉल में मानव शृंखला बनाने की अपील करते हुए कहा, "पावर प्लांट जो हमारी राष्ट्रीय संपत्ति और पूंजी हैं, चाहे किसी भी पसंद या राजनीतिक नजरिए से देखें, वे ईरान और ईरानी युवाओं के भविष्य के हैं।"
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के तबरीज शहर के थर्मल पावर प्लांट के सामने ईरानी लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का सबूत दिया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें ईरानी नागरिक हाथों में देश का झंडा लिए हमलों का डटकर विरोध करते दिख रहे हैं।
Human Chain: गलिबाफ के पोस्ट में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों का साइन-अप
जानकारी के अनुसार, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गलिबाफ ने भी खुद को ईरान के लिए 'समर्पित' घोषित कर दिया है। गलिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म का स्क्रीनशॉट शेयर किया था।जिसमें उन्होंने खुद को ईरान के लिए एक 'जानफदा' (Janfada- जीवन बलिदान करने वाला या समर्पित) के तौर पर रजिस्टर किया।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

