Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IndiGo, SpiceJet और ixigo सहित ट्रैवल स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, 7% तक टूटे; आखिर क्या है वजह?

IndiGo, SpiceJet और ixigo सहित ट्रैवल स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, 7% तक टूटे; आखिर क्या है वजह?

Airlines Stock Crash : सोमवार को ट्रैवल सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जहां InterGlobe Aviation (IndiGo), SpiceJet, Le Travenues Technology (ixigo), Yatra Online, Thomas Cook India और Easy Trip Planners जैसे स्टॉक्स 7% तक टूट गए।

बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी यात्रा टालने की अपील की है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने सेक्टर की चिंता और ज्यादा बढ़ा दी है।

खबर लिखे जाने तक दोपहर के 1:30 बजे तक सभी स्टॉक्स इस लेवल पर नजर आये;

स्टॉक का नामवर्तमान कीमत (₹)बदलाव (₹)गिरावट (%)
इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo)4,313.80-208.90-4.62%
यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online)102.96-5.19-4.80%
थॉमस कुक इंडिया93.85-2.91-3.01%
ईजी ट्रिप प्लानर्स (EaseMyTrip)7.73-0.23-2.89%
स्पाइसजेट (SpiceJet)13.60-0.39-2.79%
ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (ixigo)163.86-4.52-2.68%
शेयरों में क्यों आई गिरावट?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की है कि, वह विदेश यात्रा कम से कम कर दें। इसके बाद निवेशकों के बीच यह आशंका बढ़ी है कि आने वाले समय में इंटरनेशनल ट्रैवल की मांग प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर एयरलाइंस और ट्रैवल बुकिंग कंपनियों के बिजनेस पर पड़ सकता है।


इसी के चलते InterGlobe Aviation का शेयर 4% से ज्यादा गिरकर 4,335 रुपये के आसपास पहुंच गया। वहीं SpiceJet भी 4% से ज्यादा टूटकर 13.41 रुपये तक फिसल गया। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों में भी दबाव दिखा, जहां Thomas Cook India सबसे ज्यादा गिरा और 7% तक लुढ़क गया। Le Travenues Technology, Yatra Online और Easy Trip Planners में भी तेज गिरावट दर्ज हुई।

क्रूड ऑयल बना दूसरा बड़ा कारण
ट्रैवल स्टॉक्स में गिरावट का दूसरा बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। एयरलाइंस कंपनियों के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) खर्चे का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में तेल की कीमत बढ़ने से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आता है।

निवेशकों और यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

तेल की कीमतों में उछाल का असर यात्रियों पर भी पड़ता है। आमतौर पर एयरलाइंस बढ़ती लागत के चलते टिकट के दाम बढ़ा देती है। इससे यात्रा महंगी हो जाती है और डिमांड में कमी आ सकती है। वहीं ट्रैवल कंपनियों के लिए कम बुकिंग का मतलब कम रेवेन्यू और कमीशन होता है, जिससे उनके बिजनेस पर दबाव बढ़ सकता है।

PM मोदी की अपील का व्यापक असर
Narendra Modi ने विश्व संकट के बीच देशवासियों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा टालें। उन्होंने ईंधन की खपत कम करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए सोने पर खर्च टालने और देश के भीतर ही शादियां व कार्यक्रम आयोजित करने की भी सलाह दी।
कुल मिलाकर, कह सकते हैं कि, आने वाले समय में इस सेक्टर में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh