Jewellery Stock Crash: शेयर बाजार में आज बुधवार को भी गिरावट (Gold Stock Crash) का सिलसिला जारी है और ज्वेलरी स्टॉक्स दबाव में नजर आए हैं। इसका असर Gold Jewellery बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर थम नहीं रहा है।
मंगलवार को बुरी तरह क्रैश होने के बाद बुधवार को लगातार दूसरे तीसरे भी टाइटन (Titan), सेनको गोल्ड से लेकर कल्याण ज्वेलर्स तक के शेयर धराशायी हो गए और इन स्टॉक्स में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
Jewellery Stock Crash: ज्वेलरी शेयरों में बिकवाली
आज बुधवार को सुबह बाजार खुलने के साथ ज्वेलरी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। Kalyan Jewellers India के शेयरों में करीब 3.92% वहीं Thangamayil ज्वेलरी 2.11% और Sky Gold and Diamonds के शेयरों में आज 3.39% की गिरावट देखने को मिल रही है। टाइटन के शेयर भी आज सुस्त कारोबार करते हुए दिख रहे हैं। टाइटन कंपनी के शेयर 0.44% गिरवाट के साथ ₹4,037 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
Jewellery Stock Crash: क्यों क्रैश हुए ज्वेलरी स्टॉक
अब सोना-चांदी खरीदना आपको महंगा पड़ने वाला है। सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए सोने-चांदी और अन्य कीमती मेटल्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि देश में इन कीमती धातुओं के इंपोर्ट को कम किया जा सके, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता बढ़ रही है। इसी वजह से आज ज्वेलरी शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।
धड़ाम हुए ज्वेलरी स्टॉक
बुधवार को कल्याण ज्वेलर्स, टाइटन कंपनी, सेंको गोल्ड और अन्य ज्वेलरी स्टॉक्स के शेयरों में 6% तक की गिरावट आई, जब केंद्र सरकार ने सोने, चांदी और अन्य कीमती मेटल के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी हैं और ये नई दरें आधी रात से लागू हो गईं। कल्याण ज्वेलर्स को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ, इसके शेयर NSE पर 6% गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 340 रुपये पर पहुँच गए, जबकि सेंको गोल्ड के शेयर 3% से ज़्यादा गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 302 रुपये पर आ गए। टाइटन के शेयर में 1% की गिरावट आई, जबकि थंगामयिल ज्वेलरी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 3% से ज़्यादा की गिरावट देखी गई।
6% से बढ़ाकर 15% हुआ सोने और चांदी पर कुल कस्टम ड्यूटी
इस बदलाव के बाद, सोने और चांदी पर कुल कस्टम ड्यूटी को पहले के 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है, जिससे प्रभावी इंपोर्ट टैक्स 6% से बढ़कर 15% हो गया है। प्लैटिनम और उससे जुड़ी कीमती धातुओं के पुर्ज़े, जैसे कि हुक, क्लैस्प, क्लैंप, पिन और स्क्रू बैक, जिनका इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में होता है, उन पर भी 10% ड्यूटी लगेगी।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

