Jubilant FoodWorks Target Price: क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर की कंपनी और डोमिनोज पिज्जा की संचालक, जुबिलेंट फूडवर्क्स बाजार विशेषज्ञों के रडार पर है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के भविष्य पर सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है।
ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'Overweight' रेटिंग को बनाए रखते हुए 693 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं कपंनी का शेयर बीते दिन बीएसई पर 461.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से इस शेयर में अच्छी कमाई का मौका बन सकता है।
मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट की खास बातें
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि जुबिलेंट फूडवर्क्स अपने परिचालन और बाजार विस्तार की रणनीति में सही दिशा में आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि कंपनी का ध्यान अब केवल स्टोर खोलने पर नहीं, बल्कि प्रति स्टोर मुनाफा बढ़ाने पर भी है। 693 रुपये का टारगेट प्राइस मौजूदा बाजार भाव से एक अच्छा अपसाइड दिखा रहा है।
जुबिलेंट की ग्रोथ को रफ्तार दे रहे हैं ये 3 बड़े फैक्टर
पोर्टफोलियो का विविधीकरण: कंपनी अब केवल पिज्जा तक सीमित नहीं रही है। 'Popeyes' (चिकन सेगमेंट) की आक्रामक लॉन्चिंग और 'Dunkin' के नए अवतार ने जुबिलेंट को एक मल्टी-ब्रांड फूड टेक कंपनी बना दिया है। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि आने वाले समय में ये ब्रांड कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा योगदान देंगे।
लॉयल्टी प्रोग्राम और डेटा: डोमिनोज के चीजी रिवार्ड्स प्रोग्राम ने ग्राहकों को जोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इससे न केवल ऑर्डर की संख्या बढ़ी है, बल्कि कंपनी के पास ग्राहकों की पसंद का एक विशाल डेटाबेस भी तैयार हुआ है, जिसका उपयोग मार्केटिंग के लिए किया जा रहा है।
सप्लाई चेन की मजबूती: कंपनी ने अपने कमिसरी नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स में भारी निवेश किया है। इससे कच्चे माल की लागत को नियंत्रित करने और डिलीवरी के समय को कम करने में मदद मिली है, जो QSR बिजनेस की रीढ़ है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स शेयर प्राइस मूवमेंट
जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर बीएसई पर 461.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का जहां न्यूनतम का स्तर 430.80 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 743.95 रुपये का रहा। इस रेट पर कंपनी मार्केट कैप 30,438.66 करोड़ रुपये है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स शेयर रिटर्न
जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर ने एक साल के दौरान 32.15 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न 3 साल के दौरान 6.55 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा कंपनी का 5 साल का रिटर्न 17.54 प्रतिशत निगेटिव रहा है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स डिविडेंड हिस्ट्री
मारुति सुजुकी लगातार अच्छा डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने 18 जुलाई 2025 को 1.20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं 12 जुलाई 2024 को भी 1.20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके पहले 12 जुलाई 2023 को 1.20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

