Dailyhunt
कल का मौसम : रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, दिल्ली, राजस्थान, यूपी से लेकर इंफाल तक वेदर अपडेट

कल का मौसम : रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, दिल्ली, राजस्थान, यूपी से लेकर इंफाल तक वेदर अपडेट

दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का नया सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है। रविवार को कई राज्यों में चमक-गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

इस नए सिस्टम के चलते ऊत्तर भारत में पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां लगातार दिखाई देंगी। रविवार 29 मार्च को राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके और उत्तर भारत में पूर्वोत्तर भारत में बारिश रहेगी और 30 तारीख को बारिश की गतिविधियां काफी इलाकों में रहेगी। आइए अब एक-एक राज्य में अगले दो दिन रहने वाली संभावित गतिविधियों के बारे में जानते हैं।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख



उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों खासकर पहाड़ों पर अगले दो-तीन दिनों के दौरान काफी अच्छी बारिश रहेगी। ऊंचे पहाड़ों पर स्नोफॉल रहेगा। श्रीनगर से लेकर के पुलवामा, राजोरी, कठुआ ये सारे इलाकों में बारिश की गतिविधियां अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी। लद्दाख में फिर से बारिश की गतिविधियां अगले दो-तीन दिन तक दिखाई देंगी।

हिमाचल और उत्तराखंड



हिमाचल के कई हिस्सों में अच्छी और काफी तेज बारिश है और मौसम एकदम ठंडा हो जाएगा और ये जो बारिश की स्थितियां है वो निचले इलाकों में ऊना बिलासपुर सोलन ये शिमला सभी इलाकों में दिखाई देने वाली है। उत्तराखंड में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान यानी कि 29 तारीख से बारिश शुरू होगी। शनिवार रात और रविवार सुबह यहां बारिश शुरू हो सकती है और कुछ कुछ जगहों जैसे केदारनाथ के ऊंचे पहाड़ों पर थोड़ी बहुत स्नोफॉल भी हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली



पंजाब में बारिश की गतिविधियां अगले तीन-चार दिनों तक रहेगी। स्काईमेट के महेश पलावत का मानना है कि 31 मार्च तक पूरे पंजाब में रुक-रुक करके बारिश की गतिविधियां होंगी। दिल्ली में शनिवार रात से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। यहां 29, 30 और 31 तारीख को राजधानी बारिश में सराबोर होगी और काफी अच्छा मौसम हो जाएगा और हो सकता है कि ट्रैफिक जाम वगैरह भी कई इलाकों में आपको देखने को मिल जाए। हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश ही बारिश दिखाई देगी। शनिवार रात या रविवार सुबह बारिश के आसार है।

यूपी



पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से लेकर के बिजनौर, मेरठ और बुलंदशहर अलीगढ़ में रविवार को बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। पीलीभीत, बरेली, कांशीराम नगर यानी कि कासगंज, हादरस, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, जालौन, लदपुर, झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर में भी हल्की फुल्की बारिश देखी जाएगी। और 30 तारीख को बारिश के ज्यादातर इलाकों को कवर कर लेगी और ये जो पूर्वी उत्तर प्रदेश है वहां पर अपेक्षाकृत कम बारिश रहेगी लेकिन बारिश की गति कई इलाकों में रहेगी।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल



रविवार को पूर्वी बिहार में बारिश के आसार हैं। राज्य के किशनगंज अररिया, पूर्णिया, महादेवपुरा, खगरिया, भागलपुर बाघा तक बारिश है। लेकिन बाकी इलाकों में रुक-रुक कर के छुटपुट बौछारे रहेंगी। और 30 और 31 मार्च के आसपास एक बार फिर यहां पर बारिश होगी। झारखंड में अभी फिलहाल कोई खास बारिश नहीं है। पश्चिम बंगाल में बारिश की लगातार ही जारी रहने की संभावना दिखाई दे रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत अच्छी झमाझम बारिश आपको दिखाई देने वाली है।

राजस्थान



राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में 30 और 31 मार्च को बारिश दिखाई देगी। रविवार को पूरे एमपी में हल्की से मध्यम बारिश आपको दिखाई देगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रविवार को बारीश होंगी। यहां बारिश की गतिविधियां मध्य भागों तक भी आ जाएगी लेकिन बहुत ज्यादा हैवी रेन के चांसेस दिखाई नहीं दे रहे हैं।

ओडिशा, गुजरात से लेकर तमिलनाडु तक


  • ओडिशा में हल्की-फुल्की बारिश ही रहेगी। राज्य में 30 और 31 मार्च के आसपास बारिश होने आसार हैं।
  • 29 तारीख को सौराष्ट्र कच्छ के कुछ इलाकों में बारिश रहेगी और 30 तारीख को पाटन, मेहसाना, गांधीनगर, सुरेंद्र नगर, मोरबी और अहमदाबाद, बड़ौदा तक बारिश की गतिविधियां नजर आ सकती है।
  • महाराष्ट्र के विदर्भ में थोड़ी बहुत रह सकती है। तेलंगाना में कोई खास वेदर एक्टिविटी नहीं दे रही है। लेकिन 30 और 31 तारीख को आदिलाबाद से लेकर निर्मल, जंगदल, निजामाबाद और हैदराबाद तक बारिश नजर आ रही है।
  • आंध्र प्रदेश के ज्यादातर इलाके वैसे सूखे रहेंगे। यहां कुछ हिस्सों बहुत हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन कर्नाटक के कई इलाके बारिश देखने को मिलेगी। राज्य में 30 और 31 मार्च को बारिश की गतिविधियां नजर आएगी। केरल में बारिश की गतिविधियां छुटपुट ही रहेंगी। तमिलनाडु के इंटीरियर पार्ट्स में ही बारिश रहेगी।

कुल मिलाकर रविवार और उसके बाद के दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ इलाके और पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश रहेगी। दक्षिण भारत में जो बारिश है, बहुत झमाझम नहीं होगी। लेकिन हां कई राज्य वहां पर भी बारिश देखने वाले हैं। तो मार्च का महीना बारिश के साथ ही खत्म होने वाला है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh