Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kalyan Jewellers Share Price Target: ब्रोकरेज के 'Buy' रेटिंग के बावजूद 8% गिरा ज्वैलर्स स्टॉक, क्या है वजह?

Kalyan Jewellers Share Price Target: ब्रोकरेज के 'Buy' रेटिंग के बावजूद 8% गिरा ज्वैलर्स स्टॉक, क्या है वजह?

Kalyan Jewellers Share Price Target: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी हफ्ते की शुरुआत कल्याण ज्वैलर्स के निवेशकों के लिए काफी तनावपूर्ण रही। दोपहर 12 बजे तक कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद स्टॉक 390.55 रुपये के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

बाजार में इस अचानक आई बिकवाली से निवेशकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है, क्योंकि पिछले कुछ समय से यह स्टॉक शानदार प्रदर्शन कर रहा था।

इस गिरावट के पीछे सबसे प्रमुख वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया बयान माना जा रहा है। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे कम से कम एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को टालने और पेट्रोल-डीजल का उपयोग समझदारी से करने का भी आग्रह किया।

पीएम की इस अपील ने ज्वैलरी सेक्टर की डिमांड को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। साथ ही, प्रशासनिक बाधाओं और टैक्स स्पष्टता की कमी की वजह से भारतीय बैंक पिछले 5 हफ्तों से सोने-चांदी का आयात नहीं कर पा रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई की कमी का खतरा मंडरा रहा है।

Kalyan Jewellers Share Price Today

कल्याण ज्वैलर्स के स्टॉक में 8.68 फीसदी की गिरावट के बाद स्टॉक अब 390.55 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, स्टॉक के शुरुआती कारोबार 409 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जो कि 424.65 रुपये के पिछले बंद से 15 रुपये गिरकर खुला। अब इस बड़ी गिरावट के बाद स्टॉक अपने 52-हफ्ते निचले स्तर के आसपास पहुंच चुका है।


Kalyan Jewellers Share Price Target: सिटी की रिपोर्ट

दिग्गज वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने कल्याण ज्वैलर्स पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए 'Buy' की रेटिंग दी है। सिटी ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 650 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया है।


ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं। विशेष रूप से भारत में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) 47 फीसदी की शानदार दर से बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 5.6 अरब रुपये का कर्ज चुकाया है और वित्त वर्ष 2027 तक डेट फ्री होने का टारगेट रखा है। सिटी ने स्ट्रॉन्ग परफॉरमेंस को देखते हुए FY27/28 के EPS अनुमानों में 9-11 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Kalyan Jewellers Share Price Target: MOSL की रिपोर्ट

मोतीलाल ओसवाल (MOSL) ने भी कल्याण ज्वैलर्स पर खरीदारी की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस को 550 रुपये से बढ़ाकर 575 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने हर मोर्चे पर अनुमानों को पछाड़ा है और ग्रोथ का मोमेंटम जारी है। भारतीय बाजार में कंपनी के मुनाफे (PAT) में 95 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मिडिल ईस्ट के कारोबार ने भी चमक बिखेरी है।

MOSL ने वित्त वर्ष 2026-28 के दौरान राजस्व में 21 फीसदी, EBITDA में 16 फीसदी और मुनाफे में 22 फीसदी की चक्रवर्ती वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) का अनुमान लगाया है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh