Dailyhunt
Kisan Vikas Patra: 115 महीनों में पैसा होगा दोगुना! निवेश करने से पहले समझें ब्याज दर और KYC से जुड़े नियम

Kisan Vikas Patra: 115 महीनों में पैसा होगा दोगुना! निवेश करने से पहले समझें ब्याज दर और KYC से जुड़े नियम

Kisan Vikas Patra: आपकी छोटी-छोटी बचत ही आपको आगे बेहतर रिटर्न देती है। लोगों में बचत की आदत को प्रोत्‍साहत करने के लिए कई अच्‍छी योजनाएं सरकार चला रही है। बीते 3 दशकों से अधिक समय से ऐसी ही एक खास योजना केंद्र सरकार चला रही है।

आप देश के किसी भी कोने में क्‍यों न रहते हों, इस योजना में बड़ी ही आसानी से खाता खुलवा सकते हैं। इसी बेहद खास योजना का नाम है ' किसान विकास पत्र' (Kisan Vikas Patra)। आइए जानते हैं, इस योजना की ब्‍याज दर, फायदे, अवधि और सबकुछ यहां।

Kisan Vikas Patra: क्‍या होता है किसान विकास पत्र ?

जैसा कि योजना के नाम में किसान शब्‍द जुड़ा है। इसे लेकर बहुत से लोगों में भ्रम रहता है, कि ये स्‍कीम किसानों के लिए बनी है। आपको बताना चाहेंगे, कि ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। ये स्‍कीम देश के हर आम नागरिक के लिए है। किसान विकास पत्र (KVP) भारत सरकार की एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसकी शुरुआत साल 1988 में की गई थी। जिसका मकसद सुरक्षित और लंबी अवधि (लॉन्ग टर्म) की बचत को बढ़ावा देना था। इस योजना के तहत निवेश की गई रकम एक निश्चित टाइम लिमिट में दोगुनी हो जाती है। वर्तमान में KVP की मैच्योरिटी अवधि 115 महीने (करीब 9 साल 7 महीने) है।यहां इस बात पर जरूर ध्‍यान दें, कि ये ब्‍याज दर समय-समय पर बदल सकती है।हांलांकि इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है, लेकिन इसकी कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है।

Kisan Vikas Patra: रकम मैच्‍योरिटी और लॉक-इन पीरियड

किसान विकास पत्र की मैच्‍योरटी अवधि वह समय होता है, जो आपके निवेश किए गए पैसे को दोगुना होने में लगता है। उदाहरण के लिए: मैच्‍योरिटी होने पर ₹1,00,000 बढ़कर ₹2,00,000 हो जाते हैं। इस योजना का लॉक-इन पीरियड 2 साल और 6 महीने है।
यहां समय से पहले निकासी केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही संभव है, जैसे कि धारक की मृत्यु या न्यायालय के आदेश।

Kisan Vikas Patra: योजना की विशेषताएं


  • न्यूनतम निवेश ₹1,000।
  • निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
  • सरकार समर्थित पूंजी संरक्षण।
  • भारत भर के डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध है।
  • डाकघरों के बीच हस्तांतरणीय
  • इसे व्यक्तिगत रूप से या संयुक्त रूप से भी चलाया जा सकता है।

Kisan Vikas Patra: पात्रता की जरूरतें


  • भारतीय वयस्क नागरिक होना जरूरी है।
  • संयुक्त खाताधारक।
  • एक अभिभावक जो किसी नाबालिग की ओर से निवेश कर रहा है।

Kisan Vikas Patra: कैसे करें निवेश ?

  • निकटतम डाकघर में जाएं।
  • केवीपी आवेदन पत्र भरें।
  • केवाईसी दस्तावेज जमा करें।
  • निवेश राशि जमा करें।
  • अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

Kisan Vikas Patra: KYC से जुड़े नियम क्या हैं?


  • यहां केंद्र सरकार ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए किसान विकास पत्र योजना में KYC से जुड़े नियम सख्त रखे हैं।
  • 50,000 रुपये से अधिक निवेश पर PAN जरूरी है।
  • 10 लाख रुपये से अधिक निवेश पर आय का प्रमाण जरूरी है।
  • आधार नंबर से पहचान का सत्यापन किया जाता है।

Kisan Vikas Patra: कैसे तय होता है रिटर्न

किसान विकास पत्र ब्याज दर सरकार हर तिमाही में तय करती है। साल 2024-25 के अनुसार इस पर लगभग 7.5% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। चक्रवृद्धि ब्याज का मतलब होता है, कि हर साल मिलने वाला ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है। अगले साल उसी पर ब्याज मिलता है। इसी वजह से तय समय पूरा होने पर निवेश राशि दोगुनी हो जाती है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh