Dailyhunt
mAadhaar App की जल्‍द होगी छुट्टी, नए Aadhaar App से मिलेगा QR-बेस्ड शेयरिंग और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल

mAadhaar App की जल्‍द होगी छुट्टी, नए Aadhaar App से मिलेगा QR-बेस्ड शेयरिंग और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल

MAadhaar ऐप जल्द ही बंद होने जा रहा है। करोड़ों आधार कार्ड यूजर्स के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। अब नए Aadhaar App के साथ पहले से ज्‍यादा स्मार्ट, तेज और कहीं अधिक सुरक्षित डिजिटल अनुभव लोग ले सकते हैं।

इसकी खासियत इसका सुरक्षित QR-बेस्ड Aadhaar है। जोकि शेयरिंग से लेकर बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और आधार सेवाओं तक आसान एक्सेस तक आसान करेगा। नया ऐप आ डिजिटल पहचान को पहले से कहीं अधिक आसान बनाने के मकसद से ही डेवलप किया गया है।

सबसे पहले जानें कि क्‍या है नया आधार ऐप?


आधार ऐप न्‍यू जेनरेशन मोबाइल एप्लिकेशन है। इसे इस मकसद से डिजाइन किया गया है, ताकि लोग अपने मोबाइल को ही आधार कार्ड की तरह आईडी प्रूफ के रूप में दिखा सकें। जो लोग जेब में आधार कार्ड रखकर नहीं चलना चाहते, वह आधार ऐप को वेरिफिकेशन के लिए प्रस्‍तुत कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां सरकार का साफतौर पर कहना है कि नए आधार ऐप का बढ़ता इस्‍तेमाल न केवल लोगों के भरोसे को दर्शाता है, बल्कि आधार सर्विसेज को पहले से कहीं अधिक सुलभ और यूजर फ्रेंडली बनाता है। जिससे आधार यूजर्स का काम आसान होता है।

नए आधार ऐप के फीचर्स

  • इस ऐप में फेस वेरिफ‍िकेशन की फैसिलिटी है।
  • एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक हो जाता है।
  • क्‍यूआर कोड कार्ड जनरेट करके उसे शेयर करने की सुविधा है।
  • नए आधार ऐप को दिखाकर लोग होटल-चेक इन कर सकते हैं।
  • उम्र के वेर‍िफ‍िकेशन, अस्‍पताल में भर्ती होने जैसे कामों के लिए भी इसे दिखाया जा सकता है।
  • ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

2.1 करोड़ से अधिक डाउनलोड

लेटेस्‍ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महज 3 महीनों में इसके 2.1 करोड़ से अधिक डाउनलोड किए जा चुके हैं। जिससे आधार से जुड़ी सेवाएं लोगों के लिए बहुत आसान हुई हैं। नए आधार ऐप को सबसे अधिक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। अब तक 28 लाख से अधिक लोग नए आधार ऐप का इस्‍तेमाल करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं। इसी तरह, लगभग 6 लाख लोगों ने अपने अड्रेस को अपडेट करने के लिए इस ऐप का यूज किया है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh