Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MCX Multibagger Stock: Q4 में रिकॉर्ड कमाई के बाद ब्रोकरेज बुलिश, F&O कारोबार में तेजी से 3409 रुपये का टारगेट

MCX Multibagger Stock: Q4 में रिकॉर्ड कमाई के बाद ब्रोकरेज बुलिश, F&O कारोबार में तेजी से 3409 रुपये का टारगेट

MCX Q4 Results: कमोडिटी एक्सचेंज सेक्टर की दिग्गज कंपनी Multi Commodity Exchange of India (MCX) ने चौथी तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 291 फीसदी उछलकर 530 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 135 करोड़ रुपये था।

मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम, डेरिवेटिव्स कारोबार में तेजी और कमोडिटी मार्केट में बढ़ी गतिविधियों का सीधा फायदा कंपनी के नतीजों में देखने को मिला।

ब्रोकरेज की क्या है राय?


मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने MCX पर अपना भरोसा कायम रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग को "Buy" से बदलकर "Accumulate" किया है और टारगेट प्राइस 3,409 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि हालिया तेजी के बावजूद कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी अब भी मजबूत बनी हुई है।

F&O ने किया कमाल


Elara Capital की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रदर्शन में Futures & Options (F&O) कारोबार की सबसे बड़ी भूमिका रही। ब्रोकरेज ने कहा कि चौथी तिमाही में MCX का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब दोगुना और तिमाही आधार पर 33 फीसदी बढ़ा। Futures Average Daily Turnover (ADTO) में लगभग 230 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जबकि Options Turnover करीब 160 फीसदी बढ़ा। इससे साफ है कि कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडर्स और निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

एनर्जी सेगमेंट बना ट्रिगर


ब्रोकरेज ने Energy Segment को भी कंपनी की ग्रोथ का बड़ा ट्रिगर बताया है। रिपोर्ट के अनुसार क्रूड ऑयल समेत एनर्जी प्रोडक्ट में बढ़ती वोलैटिलिटी के चलते Energy Volumes में करीब 66 फीसदी की सालाना बढ़त देखने को मिली। बाजार में अस्थिरता बढ़ने पर ट्रेडिंग गतिविधियां तेज होती हैं और इसका सीधा फायदा एक्सचेंज प्लेटफॉर्म को मिलता है। MCX को भी इसी ट्रेंड का फायदा मिला है।

FY26 में स्थिर हो सकती है ग्रोथ


हालांकि Elara Capital ने यह भी कहा कि हाल के तेज उछाल के बाद FY27 से कंपनी की ग्रोथ कुछ सामान्य हो सकती है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा हाई ग्रोथ बेस भविष्य में चुनौती बन सकता है और ट्रेडिंग वॉल्यूम में अभी जैसी विस्फोटक तेजी लंबे समय तक बनाए रखना आसान नहीं होगा। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने MCX को भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज स्पेस में एक मजबूत "Structural Play" बताया है।

मार्केट शेयर के आधार पर बड़ा प्लेयर है MCX


ब्रोकरेज का कहना है कि MCX का मार्केट शेयर अब भी 98 फीसदी से ज्यादा है, जो कंपनी की मजबूत बाजार पकड़ को दर्शाता है। इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग में मजबूत ब्रांड पोजिशन, डेरिवेटिव्स मार्केट में बढ़ती भागीदारी और डिजिटल ट्रेडिंग इकोसिस्टम का विस्तार कंपनी के लिए लंबी अवधि में पॉजिटिव कारक बने रह सकते हैं। मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद Elara Capital ने FY27 और FY28 के लिए कंपनी के EPS अनुमान में भी 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई पहले के अनुमान से बेहतर रहने की उम्मीद है।

डिविडेंड भी देगी कंपनी


कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। MCX ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 8 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि अंतिम मंजूरी आगामी AGM में शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद मिलेगी।

शेयर ने कैसा किया प्रदर्शन?


एमसीएक्स (MCX Share Price) के शेयर मंगलवार, 12 मई को 1.30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। मौजूदा समय पर स्टॉक 3230 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के मुकाबले स्टॉक अभी भी लगभग 6 फीसदी के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। महीने भर में स्टॉक का भाव 22 फीसदी तक बढ़ा है। वहीं, साल भर के दौरान स्टॉक ने 170 फीसदी से ज्यादा की उछाल लगाई है। 3 साल में स्टॉक ने 1075 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 81,281 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक अपने 52-वीक हाई (3256 रुपये) के काफी करीब ट्रेड कर रहा है।

यह भी पढ़ें- Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपये का दम फूला, टूटकर 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

कैसा है तिमाही नतीजा?


कंपनी की कुल इनकम भी चौथी तिमाही में जबरदस्त बढ़ी है। MCX का रेवेन्यू सालाना आधार पर 205 फीसदी बढ़कर 889 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 290 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशनल प्रदर्शन भी मजबूत रहा। कंपनी का EBITDA 160 करोड़ रुपये से बढ़कर 667 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन बढ़कर 74.8 फीसदी पहुंच गया, जो पिछले साल 55 फीसदी था। यह कंपनी के मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज और हाई मार्जिन बिजनेस मॉडल को दर्शाता है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh