Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Meesho Share Target Price: ब्रोकरेज ने दी 'Equal Weight' रेटिंग, बताया 7 फीसदी तक चढ़ सकता है भाव, क्या है वजह?

Meesho Share Target Price: ब्रोकरेज ने दी 'Equal Weight' रेटिंग, बताया 7 फीसदी तक चढ़ सकता है भाव, क्या है वजह?

Meesho Share Target Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखते हुए "Equal Weight" रेटिंग कायम रखी है और शेयर के लिए 190 रुपये (मौजूदा भाव से 7 फीसदी अपसाइड) का टारगेट प्राइस तय किया है।

ब्रोकरेज का मानना है कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में Meesho अपनी रणनीति, मजबूत यूजर बेस और लागत-कुशल ऑपरेटिंग मॉडल के दम पर लगातार बढ़त हासिल कर रही है।

भारतीय ई-कॉमर्स में मजबूत पकड़


Morgan Stanley के अनुसार, Meesho वर्तमान में भारत के ई-कॉमर्स बाजार में लगभग 10 फीसदी मार्केट शेयर रखती है। खास बात यह है कि कंपनी केवल बिक्री के आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि डेली एक्टिव यूजर्स (DAUs) के मामले में भी लीडिंग खिलाड़ियों में शामिल है। यह दर्शाता है कि प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है और कस्टमर्स के बीच इसकी स्वीकार्यता मजबूत बनी हुई है।

कीमतों में बढ़त, ग्राहकों का बढ़ता विश्वास


ब्रोकरेज का मानना है कि Meesho की सबसे बड़ी ताकत उसकी प्राइस लीडरशिप है। कंपनी के पास बड़ी और डायर्सिफाइड विक्रेता नेटवर्क है, जो बड़े पैमाने पर ऑर्डर प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देता है। यही कारण है कि Meesho कई प्रोडक्ट कैटेगरी में कंपीटीटर्स की तुलना में अच्छी कीमतें देने में सफल रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ प्रमुख कैटेगरी में Meesho ग्राहकों को 20 फीसदी से 30 फीसदी तक बेहतर प्राइस प्रॉफिट उपलब्ध करा रही है।


यह भी पढ़ें- IT सेक्टर में फिर लौटेगी तेजी? Infosys से TCS तक, इन 5 शेयरों पर आई ब्रोकरेज की राय, 76% तक अपसाइड का दावा

लॉजिस्टिक्स में लागत घटाने की रणनीति


Morgan Stanley ने Meesho के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को भी कंपनी की एक बड़ी ताकत बताया है। कंपनी अपने Valmo Logistics Platform का इस्तेमाल कर उपलब्ध कैपेसिटी का बेहतर इस्तेमाल कर रही है। साथ ही, हाइपर-लोकल पिकअप मॉडल के प्रयोग से डिलीवरी लागत कम करने की दिशा में काम कर रही है। इस रणनीति से न केवल ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी, बल्कि कंपनी की लाभप्रदता पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

कैश-ऑन-डिलीवरी में कमी से बढ़ेगा मार्जिन


ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले समय में Meesho के ऑर्डर्स में Cash-on-Delivery (COD) का हिस्सा घटेगा और डिजिटल पेमेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इससे कंपनी के लिए हैंडलिंग खर्च और रिटर्न कॉस्ट में कमी आएगी, जो सीधे तौर पर मार्जिन सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।

शेयरों का हाल?


मीशो के शेयर 3 जून को गिरावट के साथ खुले। मौजूदा समय पर स्टॉक 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 177.79 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। महीने भर में स्टॉक का भाव 9 फीसदी तक टूट चुका है। हालांकि, 3 महीने के दौरान स्टॉक ने 17 फीसदी तक की तेजी दिखाई है। कंपनी का मार्केट कैप 81,520 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। स्टॉक का ऑल टाइम हाई और लो स्तर क्रमश: 254.40 रुपये और 125.56 रुपये रहा है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh