Dailyhunt
Metal Stock to Buy: JPMorgan ने इन 2 मेटल शेयरों का बढ़ाया टारगेट! मिल सकता है 22% तक रिटर्न - आपके पोर्टफोलियो में है?

Metal Stock to Buy: JPMorgan ने इन 2 मेटल शेयरों का बढ़ाया टारगेट! मिल सकता है 22% तक रिटर्न - आपके पोर्टफोलियो में है?

Metal Stock to Buy: 7 अप्रैल को शेयर बाजार में मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनियां Hindalco Industries और Vedanta Limited चर्चा में हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी JPMorgan ने अपनी नई रिपोर्ट में इन दोनों शेयरों को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है।

पहले इनकी रेटिंग 'न्यूट्रल' थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 'ओवरवेट' कर दिया गया है, यानी खरीदने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही इन शेयरों का टार्गेट प्राइस भी बढ़ाया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन शेयरों की कीमत आगे बढ़ सकती है और अभी के भाव से करीब 22% तक फायदा हो सकता है।

Hindalco और Vedanta पर क्यों बुलिश है जेपी मॉर्गन?


दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने ग्लोबल लेवल पर एल्युमीनियम की कीमतों को बढ़ा दिया है। युद्ध की स्थिति के कारण कई स्मेल्टर्स बंद हुए हैं, जिससे बाजार में सप्लाई की कमी आई है। जब डिमांड के मुकाबले सप्लाई कम होती है, तो कीमतों का बढ़ना तय माना जाता है।

शेयरों के वैल्यूएशन काफी आकर्षक: जेपी मॉर्गन


लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतें भारतीय कंपनियों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनने वाली हैं। भारतीय रुपये में कमजोरी भी इन कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इसके पीछे की वजह इनका काफी व्यापार डॉलर आधारित होता है। हालिया समय में बाजार में आई गिरावट के बाद इन शेयरों के वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गए हैं, जिससे निवेशकों के लिए रिस्क कम और फायदे की उम्मीद ज्यादा नजर आ रही है।

Vedanta Share Price Target


ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने Vedanta Limited के शेयर का टार्गेट प्राइस पहले ₹680 था, अब इसे बढ़ाकर ₹850 कर दिया है। इसका मतलब है कि शेयर अभी के भाव से लगभग 22% तक बढ़ सकता है। आसान भाषा में समझें तो एक्सपर्ट्स को लगता है कि निवेश के लिए यह शेयर फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की एल्युमीनियम और जिंक से होने वाली कमाई, कंपनी के ऊपर मौजूद कर्ज कम करने में मदद करेगी। हालांकि, तेल और गैस बिजनेस में थोड़ा कमजोर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन एल्युमीनियम सेक्टर मजबूत होने के कारण यह कमजोरी आसानी से पूरा हो जाएगा।

Hindalco Share Price Target


ब्रोकरेज कंपनी ने Hindalco Industries के शेयर के लिए नया टार्गेट ₹1,125 रखा है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 20% ज्यादा है। आसान भाषा में समझें तो एक्सपर्ट्स को लगता है कि यह शेयर आगे बढ़ सकता है। उनका कहना है कि कंपनी की अमेरिकी यूनिट Novelis का खराब समय अब खत्म हो रहा है।

जेपी मॉर्गन ने आगे कहा है कि ओस्वेगो प्लांट दोबारा शुरू होने से और स्क्रैप (पुराने मेटल) से मिलने वाले फायदे बढ़ने के कारण कंपनी की कमाई में सुधार आ सकता है। इसके अलावा, हिंडाल्को का कॉपर वाला बिजनेस भी आने वाले समय में अच्छा परफॉर्म कर सकता है। सल्फ्यूरिक एसिड की कीमतें बढ़ने से इस हिस्से से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh