Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Midcap Stocks: टाटा कम्युनिकेशन, बायोकॉन समेत इन शेयरों में ट्रेडिंग के मौके? एक्सपर्ट ने बताए मिडकैप के टॉप पिक्स

Midcap Stocks: टाटा कम्युनिकेशन, बायोकॉन समेत इन शेयरों में ट्रेडिंग के मौके? एक्सपर्ट ने बताए मिडकैप के टॉप पिक्स

Midcap Masala, Midcap Stocks To Watch: शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार यानी आज काफी मजबूती लेकर आया है। बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखी जा रही है, जिससे तेजी की हैट्रिक पूरी हो गई है।

आईटी और बैंकिंग सेक्टर का सहारा

आज के सत्र में बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट आईटी, बैंकिंग सेक्टर और एक्सचेंज एंसलरी शेयरों से मिल रहा है। विशेष रूप से आईटी सेक्टर और मिडकैप आईटी शेयरों में अच्छा एक्शन देखा जा रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ-साथ छोटे और मंझोले शेयरों में भी खरीदारी लौटने से मार्केट सेंटीमेंट काफी बुलिश नजर आ रहा है।


यहां मिडकैप स्टॉक्स की बात करें, तो अब निवेशकों को किन शेयरों पर फोकस करने की जरूरत है, एक्सपर्ट कुणाल परार ने अपनी राय दी। एक्सपर्ट ने आज अपने मिडकैप पिक्स में टाटा कम्युनिकेशन, ऑरेकल फाइनेंस, बायोकॉन, इप्का लैब और शिला फोम के स्टॉक्स पर अपना नजरिया बताया है।

Tata Communication Share Price Target

उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट परार ने बताया कि टाटा कम्युनिकेशंस में वर्तमान में काफी पॉजिटिव मोमेंटम देखा जा रहा है। स्टॉक 1701 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी स्तरों के आसपास ट्रेड कर रहा है। फिलहाल नई खरीदारी के बजाय मौजूदा पोजीशन को होल्ड करने की सलाह है। इसमें 1710 के लेवल पर एक रेजिस्टेंस है। अगर शेयर इस स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है, तो आने वाले समय में यह 1770 से लेकर 1850 तक के लेवल दिखा सकता है।

Oracle Fin Services Share Price Target

इस स्टॉक ने 6500 के लेवल से शानदार रैली शुरू की और 9600 तक के ऊंचे लेवल्स को छुआ है। अभी भी इस शेयर का नजरिया पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि नई खरीदारी से बचने की सलाह है, लेकिन मौजूदा निवेशक इसे 8950 के सख्त स्टॉप-लॉस के साथ होल्ड कर सकते हैं। ऊपरी स्तरों पर यह दोबारा 9600 के टारगेट तक पहुंचने की क्षमता रखता है।

Biocon Share Price Target

बायोकॉन ने 360 के स्तर से अच्छी तेजी दिखाई है और फिलहाल यह 428-433 के दायरे में ट्रेड कर रहा है। तकनीकी तौर पर यह अपने 423 के रेजिस्टेंस के ऊपर सस्टेन कर रहा है, इसलिए यहाँ नई खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 415 का स्टॉप-लॉस और 438 से 455 तक के संभावित टारगेट्स देखे जा सकते हैं।

Ipca Lab Share Price Target

इप्का लैब में आने वाले दिनों में और भी बड़ी तेजी की उम्मीद है। फिलहाल यह स्टॉक 1640 के आसपास ट्रेड कर रहा है। निवेशकों को सलाह है कि वे 1580 का स्टॉप-लॉस मेंटेन करते हुए खरीदारी करें। इसके लिए पहला लक्ष्य 1680 और इसके टूटने पर दूसरा बड़ा टारगेट 1755 का नजर आ रहा है।

Sheela Foam Share Price Target

तकनीकी ढांचे के लिहाज से शीला फोम एक अच्छा स्टॉक है, लेकिन फिलहाल यह अपने ऊपरी स्तरों पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा भाव को देखते हुए यहां नई पोजीशन बनाने की सलाह नहीं है। जिन निवेशकों के पास पहले से यह शेयर है, वे इसे होल्ड करके चल सकते हैं। आने वाले दिनों में यह स्टॉक 730 तक के लेवल दिखा सकता है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh