MTAR Technologies stock price: डिफेंस कंपनी एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के स्टॉक में शुक्रवार को बीएसई पर 4 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी के बाद स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई 8448 रुपये पर पहुंच गया।
इस तरह से डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही और इस दौरान शेयरों में कुल 24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। शेयरों में यह ताजा उछाल तब आया, जब कंपनी ने बाजार को अपने 467.30 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की जानकारी दी।
डिफेंस स्टॉक में 4 फीसदी की तेजी के बाद ये स्टॉक 8001 रुपये प्रति शेयर पर खुला, जो कि अपने पिछले बंद भाव 7,950.30 से 50 अंक ऊपर है। हालांकि, यही भाव आज का लो लेवल बना। जबकि इस तेजी के बाद स्टॉक अपने 52 वीक हाई पर 8447.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। दोपहर 12.20 बजे तक स्टॉक की कीमत 4.11 फीसदी ऊपर चढ़कर 8277 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया। इस कंपनी का मार्केट कैप (22 मई 2026 तक) 25,464.02 करोड़ रुपये है।
MTAR Technologies को मिला बड़ा ऑर्डर
ग्राहक के नाम का नहीं किया खुलासा
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली इकाई में कंपनी के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का कोई सीधा या परोक्ष हित नहीं है। साथ ही, यह पूरी डील 'रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन' के दायरे में भी नहीं आता है।
एक्सचेंज रेट और ऑर्डर का आकार
दो चरणों में पूरा होगा काम
पहला चरण: इस ऑर्डर के कुल वैल्यू का आधा हिस्सा (50 फीसदी) 20 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
दूसरा चरण: ऑर्डर का बाकी 50 फीसदी हिस्सा 20 जून 2027 तक पूरा करके सौंप दिया जाएगा।
कंपनी के लिए इस ऑर्डर के मायने
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

