Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
NBFC FD Rate 2026 : एफडी पर चाहिए ज्यादा ब्याज? बैंकों से आगे निकले एनबीएफसी, मिल रहा 8.5% तक रिटर्न - FULL LIST

NBFC FD Rate 2026 : एफडी पर चाहिए ज्यादा ब्याज? बैंकों से आगे निकले एनबीएफसी, मिल रहा 8.5% तक रिटर्न - FULL LIST

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारत में सबसे लोकप्रिय निवेश में से एक है। बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर यहां पैसा तय रिटर्न के साथ सुरक्षित रहता है|ऐसे में वो लोग जो अपने पैसे पर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं, वे FD को ज्यादा निवेश करते हैं।

हालांकि 2026 में FD बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां ज्यादातर सरकारी और निजी बैंक 6% से 7% के बीच ब्याज दे रहे हैं, वहीं कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) 8% से 8.5% तक का ब्याज ऑफर कर रही हैं। जिस वजह से निवेशकों का रुझान अब NBFC FD की ओर बढ़ रहा है।

बैंकों की तुलना में NBFC दे रहे ज्यादा ब्याज

मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, कई बड़े NBFC बैंक FD की तुलना में बेहतर ब्याज दरें दे रहे हैं। Muthoot Capital Services 5 साल तक की FD पर 8.5% तक ब्याज दे रही है। वहीं Manipal Housing Finance Syndicate 1 और 3 साल की FD पर 8.25% तक रिटर्न ऑफर कर रही है।

इसके अलावा Sundaram Finance 8.07% तक, Shriram Finance 7.60% तक और Bajaj Finance 7.30% तक ब्याज दे रही है। PNB Housing Finance, LIC Housing Finance और ICICI Home Finance जैसी कंपनियां भी 7% से अधिक ब्याज की पेशकश कर रही हैं।


NBFC का नामब्याज दर (Interest Rate)
Muthoot Capital Services8.50% तक
Manipal Housing Finance Syndicate8.25% तक
Sundaram Finance8.07% तक
Shriram Finance7.60% तक
Bajaj Finance7.30% तक
PNB Housing Finance7% से अधिक
LIC Housing Finance7% से अधिक
ICICI Home Finance7% से अधिक

बैंक FD में कितना मिल रहा ब्याज?

NBFC के मुकाबले बैंकों की ब्याज दरें कम हैं।

  • Suryoday Small Finance Bank - 8.10%
  • ESAF Small Finance Bank - 8.00%
  • Shivalik Small Finance Bank - 7.80%
  • Jana Small Finance Bank - 7.77%


वहीं निजी बैंकों में Bandhan Bank 7.25%, RBL Bank 7.20% और DCB Bank 7.15% तक ब्याज दे रहे हैं। सरकारी बैंकों की बात करें तो Punjab & Sind Bank 6.75%, Canara Bank और Punjab National Bank 6.60%, जबकि SBI 6.45% तक ब्याज दे रहा है।

NBFC ज्यादा ब्याज क्यों देते हैं?

NBFC के पास बैंकों की तरह बचत और चालू खाते (CASA) से सस्ता पैसा जुटाने की सुविधा नहीं होती। इसलिए उन्हें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। हालांकि ज्यादा ब्याज के साथ थोड़ा अधिक जोखिम भी जुड़ा होता है। इसलिए केवल ऊंची ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

- FD में निवेश करते समय केवल ब्याज दर न देखें।
- कंपनी या बैंक की वित्तीय स्थिति, क्रेडिट रेटिंग, भुगतान रिकॉर्ड और आपकी जरूरत के अनुसार अवधि का भी ध्यान रखें।
- पूरी रकम एक ही FD में लगाने के बजाय अलग-अलग संस्थानों में निवेश करना बेहतर हो सकता है। इससे जोखिम कम होता है और निवेश अधिक सुरक्षित रहता है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh