Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह ₹37.96 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। यह गिरावट पिछले तीन सत्रों में आई 40% की भारी तेजी के बाद निवेशकों द्वारा की गई प्रोफिट बूकिंग के कारण हुई है।
आज शेयर ₹39.51 पर खुला और दिन के दौरान इसने ₹39.75 का हाई बनाया और खबर लिखे जाने तक यह -7.48% की गिरावट के साथ 37.84 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया।
कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल ₹16,708.22 करोड़ है। एक तरफ जहां कंपनी ने 10 लाख रजिस्ट्रेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है, वहीं गिरता हुआ रेवेन्यू और तकनीकी रूप से 'ओवरबॉट' स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
तेजी के पीछे क्या था कारण?
हाल के दिनों में कंपनी के शेयरों में जो तेज़ी देखी गई है, उसकी सबसे बड़ी वजह इनका खुद की LFP बैटरी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार होना है। जब कंपनी अपनी बैटरी खुद बनाएगी, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही, कंपनी के एक खास मॉडल को सरकारी PLI सर्टिफिकेट भी मिल गया है, जिसका मतलब है कि अब इन्हें सरकार से मिलने वाली भारी छूट और फायदों का लाभ मिलेगा। अगर मार्च 2026 के कामकाज पर नज़र डालें, तो कंपनी के प्रदर्शन में ज़बरदस्त सुधार आया है और गाड़ियों के ऑर्डर के साथ-साथ उनके रजिस्ट्रेशन की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के रेवेन्यू (Revenue) में लगातार गिरावट
इतनी बड़ी उपलब्धियों के बावजूद कंपनी के फंडामेंटल्स अभी भी कमजोर बने हुए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी को ₹487 करोड़ का भारी शुद्ध घाटा हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कंपनी का रेवेन्यू (Revenue) लगातार गिर रहा है:
- जून 2025: ₹896 करोड़
- सितंबर 2025: ₹756 करोड़
- दिसंबर 2025: ₹504 करोड़
Ola Electric Mobility के बारे में
Ola Electric Mobility भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) निर्माता कंपनी है, जिसका Q1 FY26 में बाज़ार में 19.6% का बड़ा हिस्सा है। 2017 में स्थापित और बेंगलुरु में मुख्यालय वाली यह कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर (S1 Pro, S1 Air, S1X) डिज़ाइन करती है, बनाती है और बेचती है, और अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के क्षेत्र में भी विस्तार कर रही है।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

