Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Paytm Share में फिर बन रहा तगड़ी कमाई का मौका? 2 ब्रोकरेज हुए बुलिश, दिया 300 रुपये तक मुनाफे वाला टारगेट

Paytm Share में फिर बन रहा तगड़ी कमाई का मौका? 2 ब्रोकरेज हुए बुलिश, दिया 300 रुपये तक मुनाफे वाला टारगेट

Paytm Share: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Paytm एक बार फिर ब्रोकरेज हाउसों की पसंद बनती दिख रही है। कंपनी के बिजनेस अपडेट और FY27 को लेकर मैनेजमेंट की पॉजिटिव गाइडेंस के बाद Citi और Goldman Sachs दोनों ने इस शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है।

दोनों ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तरों से Paytm में करीब 300 रुपये तक की तेजी की गुंजाइश बन सकती है।

सोमवार के कारोबार में बाजार की कमजोरी के बावजूद पेटीएम को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत दिखा। इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी की तेज़ी से सुधरती ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और नए बिजनेस वर्टिकल्स में लगातार विस्तार है।

Citi को दिख रही मजबूत ग्रोथ


Citi ने Paytm पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,380 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पेमेंट बिजनेस में प्रतिस्पर्धा फिलहाल अनुशासित बनी हुई है, जिससे कंपनी को ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Citi का मानना है कि कंपनी जल्द ही वॉलेट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है, जिससे Paytm के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा मर्चेंट लेंडिंग का मोमेंटम मजबूत बना हुआ है और कंज्यूमर BNPL (Buy Now Pay Later) बिजनेस पहले के मुकाबले तेज़ी से स्केल हो रहा है।



ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि FY27 में मार्केटिंग सर्विसेज बिजनेस बेहतर बेस इफेक्ट का फायदा उठाएगा, जिससे रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

Goldman Sachs ने भी रखा भरोसा


Goldman Sachs ने भी Paytm पर Buy कॉल बनाए रखी है और 1,400 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी FY27 में तेज़ रेवेन्यू ग्रोथ की ओर बढ़ रही है।



Goldman का मानना है कि अगले 2-3 साल में कंपनी 15-20% EBITDA मार्जिन तक पहुंच सकती है। पेमेंट्स GMV ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी, जबकि मर्चेंट लेंडिंग और कंज्यूमर पोस्टपेड बिजनेस फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रोथ को ड्राइव करेंगे। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी कई बड़े एड्रेसेबल मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और यही आने वाले वर्षों में तेज़ ग्रोथ का आधार बनेगा।
Also Read: Share Bazar LIVE: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक भागा, निफ्टी, 23,700 के पार, हर सेक्टर में हरियाली

नई लॉन्चिंग से बढ़ेगा यूजर बेस


Paytm ने सोमवार को 'Paytm Pocket Money' लॉन्च किया है, जो खासतौर पर किशोरों और छात्रों के लिए बनाया गया है। इस फीचर के जरिए बिना बैंक अकाउंट वाले यूजर्स भी UPI पेमेंट कर सकेंगे।

इसमें पैरेंट्स या परिवार के सदस्य खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं और रियल टाइम ट्रैकिंग कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे युवाओं को डिजिटल पेमेंट्स की आदत जल्दी लगेगी और परिवार खर्च पर बेहतर नियंत्रण रख पाएंगे।

NPCI के UPI Circle से मिलेगा फायदा


यह फीचर NPCI के UPI Circle सिस्टम पर आधारित है। इसमें एक प्राइमरी यूजर अपने बैंक अकाउंट से किसी दूसरे भरोसेमंद यूजर को ट्रांजैक्शन एक्सेस दे सकता है।

Paytm का मानना है कि इससे स्टूडेंट्स, कॉलेज यूजर्स और युवा ग्राहकों के बीच इसकी पकड़ और मजबूत होगी। यही नया यूजर बेस आगे चलकर कंपनी के बड़े डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh