Dailyhunt
Petrol Diesel Rate 2 May 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Rate 2 May 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Rate 2 May 2026: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में हर दिन इनके दामों पर नजर बनी रहती है। 2 मई 2026 को भी लोग यही जानना चाहते हैं कि क्या आज ईंधन सस्ता हुआ है या महंगा।

खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में हर दिन इनके दामों पर नजर बनी रहती है। अब नया महीना शुरु होते ही सभी जानना चाहते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़े हैं या रेट सामन्य बना हुआ है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।

Ministry of Petroleum and Natural Gas के मुताबिक, 2 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में औसतन 933 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसका असर आम घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। सरकार ने यह भी अपील की है कि लोग पेट्रोल, डीजल या LPG की घबराहट में ज्यादा खरीदारी न करें, क्योंकि सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

बड़े शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹94.72₹87.62
मुंबई₹104.21₹92.15
कोलकाता₹103.94₹90.76
चेन्नई₹100.75₹92.34
बेंगलुरु₹99.84₹85.93
हैदराबाद₹107.41₹95.65
आगे बढ़ सकते हैं दाम?
हालांकि अभी कीमतें स्थिर हैं, लेकिन आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल महंगे हो सकते हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इनकी कीमतों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी 40-50 रुपये तक बढ़ सकते हैं।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में क्रूड ऑयल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी और अभी भी 110 डॉलर से ऊपर बनी हुई है। इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है, खासकर Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ना।

तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान
जानकारी के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से कीमतें स्थिर रखने के कारण घाटे में चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से लगभग स्थिर बनी हुई हैं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कभी बढ़ीं तो कभी घटीं, लेकिन कंपनियों ने मुनाफे और घाटे को संतुलित करके कीमतों को स्थिर रखा।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh