Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM Modi Gujarat Visit: गुजरात को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात! 5 जून को करेंगे 18,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात! 5 जून को करेंगे 18,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी 5 जून को गुजरात के सूरत में 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे। इकोनॉमिक टाइम्‍स ने संबंधित अधिकारियों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। सूरत के कलेक्टर तेजस परमार ने बताया, कि मोदी दोपहर करीब 2.45 बजे सूरत पहुंचेंगे। जहां वे हजीरा इलाके में एक इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का दौरा करेंगे। इसके बाद, वे सूरत के इनडोर स्टेडियम में एक पब्लिक फंक्शन में शामिल होंगे। यहां करीब 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।"

PM Modi Gujarat Visit: दमन में सिविलियन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे


इकोनॉमिक टाइम्‍स ने अन्‍य अधिकारियों के हवाले से बताया, कि इसके ठीक बाद प्रधानमंत्री दमन जाएंगे। जहां वे इंडियन कोस्ट गार्ड एयरस्ट्रिप के पास बने एक सिविलियन एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वे एयरपोर्ट के पास बने मारवाड़ सरकारी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी एक पब्लिक मीटिंग को एड्रेस करने के लिए स्वामी विवेकानंद ग्राउंड जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस इवेंट के दौरान, वे केंद्र शासित प्रदेश में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का 8वां दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी का ये केंद्रशासित प्रदेश का 8वां दौरा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को दमन के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस दौरान पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात प्रदेशवासियों को मिलने जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री दमन में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके साथ ही अरब सागर के तट पर विकसित भव्य नमो पथ और राम सेतु को जोड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज एवं समुद्र तट के किनारे प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन भी करने की संभावना है। इसके अलावा कई अन्‍य विकास योजनाओं के भूमि पूजन और लोकार्पण भी कर सकते हैं।


मालूम हो कि, हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दौरे के दौरान यहां की विकास गति की खुलकर सराहना की थी। उन्होंने कहा था,कि यह प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह आगामी दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दमन और पूरे संघ प्रदेश के लिए विकास के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh