Dailyhunt
PPF, SCSS, NSC, SSY, KVS, POMIS समेत इन स्कीम पर जल्द बदलने वाली हैं ब्याज दरें, कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न?

PPF, SCSS, NSC, SSY, KVS, POMIS समेत इन स्कीम पर जल्द बदलने वाली हैं ब्याज दरें, कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न?

मिडिल ईस्ट में करीब चार हफ्ते से जारी जंग के बीच गारंटीड रिटर्न वाली पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की चर्चा खूब हो रही है। तनाव के कारण जहां बाजार में उठापठक देखने को मिल रही है और लोगों को सोने, चांदी और शेयर निवेश में नुकसान हो रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस स्कीम लोगों को सुरक्षित निवेश के साथ-साथ बेहतर रिटर्न की गारंटी दे रहे हैं।

हालांकि जल्द ही ये आकर्षक दरें भी बदलने वाली हैं क्योंकि सरकार हर तीन महीने के अंतराल पर यानी हर तिमाही के लिए इन सरकारी स्कीम की दरों को रिवाइज करती है, जिसकी तारीख अब बेहद करीब है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 के लिए 31 मार्च 2026 तक नई दरों की घोषणा होनी हैं। ऐसे में रेट रिविजन से पहले निवेशकों के पास अपनी सेविंग को बेहतर रिटर्न वाली स्कीम में लॉक करने का मौका है। किन पोस्ट ऑफिस स्कीम पर फिलहाल सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है, नीचे लिस्ट चेक करें।

किन स्कीम पर मिल रहा सबसे अधिक ब्याज


पिछले कई तिमाही से सरकार ने PPF, NSC, SSY जैसे सरकारी स्कीम्स पर बरकरार रखा है लेकिन जैसे-जैसे चालू वित्त वर्ष की अतिंम तिमाही के खत्म होने और 1 अप्रैल से वित्त वर्ष 2026-27 का आगाज होने वाली है। सरकार FY27 की पहली तिमाही के लिए 31 मार्च तक पोस्ट ऑफिस स्कीम पर रिवाइज रेट जारी करने वाली है। FY26 की अंतिम तिमाही के लिए दिसंबर 2025 के आखिर में सरकार ने लगातार सातवीं बार है इन योजनाओं पर ब्याज दरें जस की तस रखी थी। यहां स्कीम्स के हिसाब से डिटेल देखेंं।

पोस्ट ऑफिस स्कीमFY27, अप्रैल-जून 2026FY26, जनवरी-मार्च 2026FY26, अक्टूबर-दिसंबर 2025FY26, जुलाई-सितंबर 2025
Post Office RD6.70%6.70%6.70%
PPF7.10%7.10%7.10%
NSC7.70%7.70%7.70%
SSY8.20%8.20%8.20%
KVP7.50%7.50%7.50%
Post Office 1 yr TD6.90%6.90%6.90%
Post Office 2 yr TD7%7%7%
Post Office 3 yr TD7.10%7.10%7.10%
Post Office 5 yr TD
7.50%7.50%7.50%
SCSS
8.20%8.20%8.20%
Post Office MIS
7.40%7.40%7.40%
वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए सरकार ने जस का तस रेट रखा था। पिछले सात बार से पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट, पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), किसान विकास पत्र (KVP), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट जैसी स्कीम्स की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इस बार बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल 31 मार्च 2026 तक PPF पर सालाना ब्याज दर 7.1% है। SCSS और SSY पर सालाना 8.2% रिटर्न मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स डिपॉजिट में ब्याज दर 4% और टाइम डिपॉजिट स्कीम के लिए दर 6.7% से 7.5% के बीच है। जनवरी-दिसंबर तिमाही के लिए अन्य पॉपुलर स्कीम्स जैसे NSC पर 7.7%, किसान विकास पत्र पर 7.5% है। वहीं मंथली इनकम स्कीम, जिससे जमाकर्ताओं को हर महीने इनकम होती है, उस पर सालाना 7.4% की दर से ब्याज मिल रहा है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh