Dailyhunt
PSEB 8th Class Result 2026: कब आएंगे नतीजे, कहां करें ऑनलाइन चेक? समझें स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रोसेस

PSEB 8th Class Result 2026: कब आएंगे नतीजे, कहां करें ऑनलाइन चेक? समझें स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रोसेस

PSEB 8th Class Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में अपीयर होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। यहां बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारियां अब अपने फाइलन फेज में पहुंच चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्टों और सूत्रों के अनुसार, PSEB 5th & 8th Result 2026 बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं, कि बोर्ड अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ मोहाली स्थित बोर्ड मुख्यालय में अंकों के मिलान और डेटा अपलोडिंग का काम तेजी से चल रहा है, ताकि छात्रों को समय पर रिजल्‍ट उपलब्‍ध हो सके।

PSEB 8th Class Result 2026: कैसे देखें रिजल्‍ट

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍टेप में अपनी कक्षा (5th या 8th) के अनुसार रिजल्ट लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम (Name) दर्ज करें।
  • 'Find Results' बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

PSEB 8th Class Result 2026: मार्कशीट में क्या करें चेक

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • पिता और माता का नाम
  • कक्षा और बोर्ड का नाम
  • स्कूल का नाम और जिला
  • कैटेगरी

Top Performers in 2025 कक्षा 8


पुनीत वर्मा, होशियारपुर - 600/600 अंक
नवजोत कौर, फरीदकोट - 600/600 अंक
अरमानदीप सिंह, संगरूर - 599/600 अंक

पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना जरूरी

पंजाब बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे भी उत्तीर्ण होने का एक और मौका मिलेगा। फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन होगा जिसमें शामिल होकर परीक्षा पास की जा सकेगी और साल खराब होने से बचाया जा सकेगा।मालूम हो कि पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की गई थीं। पंजाब बोर्ड 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 27 फरवरी तक और 5वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च तक चलीं।पंजाब बोर्ड एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पिछले साल पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 4 अप्रैल को अनाउंस किया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है, कि इस साल भी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही नतीजों का ऐलान किया जा सकता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh