RBI Report: भारतीय अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, लेकिन आने वाले समय में भारत की ग्रोथ में रुकावट देखने को मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, सप्लाई चेन में रुकावट और अल नीनो जैसी मौसम जैसी दिक्कतें भारत की ग्रोथ और महंगाई पर असर डाल सकती हैं।
RBI की 2025-26 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था ने कई चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। निजी खपत, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी खर्च और निवेश में बढ़ोतरी ने आर्थिक से हमें मजबूत बनाए रखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026-27 में भी भारत की विकास दर पॉजिटिव रह सकती है, लेकिन पश्चिम एशिया में लंबा खिंचने वाला संघर्ष आने वाले कुछ समय में कई सम्स्याएं खड़ी कर सकता है।
RBI ने अर्थव्यवस्था को लेकर क्या कहा?
RBI ने साफ कहा है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है, तो इससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का सीधा असर महंगाई और आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।रिपोर्ट में मौसम को लेकर भी चिंता जताई गई है। RBI के अनुसार, अल नीनो की संभावना कृषि को प्रभावित कर सकती है। अगर मानसून कमजोर रहता है या बारिश सही तरीके से नहीं होती, तो फसलों पर असर पड़ सकता है। इसका सीधा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।
हालांकि इन चुनौतियों के बीच RBI ने राहत की बात भी कही है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के बैंक और कंपनियों की बैलेंस शीट पहले से मजबूत हुई हैं। सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ा रही है और कई देशों के साथ व्यापार समझौते भी भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि निवेश और आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बनी रहने की उम्मीद जताई गई है।
महंगाई को लेकर RBI ने अनुमान लगाया है कि 2026-27 में खुदरा महंगाई दर करीब 4.6% रह सकती है। हालांकि, तेल और कमोडिटी कीमतों में तेजी, वैश्विक तनाव और मौसम से जुड़े जोखिम महंगाई को बढ़ा सकते हैं।
कुल मिलाकर RBI की रिपोर्ट यह दिखाती है कि भारत की अर्थव्यवस्था फिलहाल मजबूत है, लेकिन अभी तो पूरी दुनिया में जो हालात और मौसम से जुड़े खतरे आने वाले महीनों में बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

