दिग्गज शेयर मार्केट निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में कुछ बड़े स्टॉक्स का दबदबा अब भी कायम है। कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास 27 स्टॉक हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 43746.1 करोड़ रुपये से अधिक है।
ये वे शेयर हैं जो एक्सचेंजों में फाइल किए गए शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास हैं। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों के टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन, टाटा मोटर सीवी, टाटा मोटर्स पीवी और टाटा कम्युनिकेशन की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में जिन स्टॉक्स कैनरा बैंक, क्रिसिल, फोर्टिस हेल्थकेयर, करूर वैश्य बैंक, एनसीसी जैसे बड़े शेयर शामिल हैं।
Titan Company
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन में निवेश करना राकेश झुझुनवाला का बड़ा दांव माना जाता है। ये शेयर मल्टीबैगर स्टॉक रह चुका है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। इस शेयर में निवेश साल 2002-2003 में माना जाता है जब शेयर के भाव 30-40 रुपये के करीब था। वर्तमान में कंपनी के शेयर की वैल्यू 4078 रुपये के स्तर पर पहुंच चुकी है। शेयर में रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग वैल्यू दिसंबर 2025 में समाप्त तिमाही में 19,332.4 करोड़ रुपये की थी, जो करीब 5.3 फीसदी के बराबर है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 161.52 फीसदी की रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में 30.39 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
Canara Bank
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में केनरा बैंक एक बड़ा नाम है। शेयर में झुनझुनवाला की होल्डिंग दिसंबर 2025 में समाप्त तिमाही में 1777.5 करोड़ रुपये की थी। यह हिस्सेदारी 1.5 फीसदी की है। हालांकि पिछले ईरान जंग के दौरान पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 13.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 5 साल में बैंक के शेयर ने अपने निवेशकों को 306 फीसदी से अधिक की रिटर्न दिया है। हालांकि कंपनी की शेयर में पिछले एक साल में 34.56 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस शेयर में निवेश की शुरुआत 2022 में की गई थी।
Star Health
रेखा झुनझुनवाला ने स्टार हेल्थ के शेयर में 4305.7 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिसंबर 2025 में समाप्त तिमाही में कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 15.6 फीसदी है। उन्हें 'स्टार हेल्थ' के प्रमोटर ग्रुप के एक हिस्से के रूप में पहचाना जाता है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 1.27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। मार्च 2024 में कंपनी में रेखा झुनझुनवाला का हिस्सेदारी 3.1 फीसदी थी और शेयर पिछले कुछ सालों में लगातार हिस्सेदारी बढ़ाई गई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 32.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 48.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Metro Brands
कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में समाप्त तिमाही में 9.6 फीसदी की थी। उनकी शेयर होल्डिंग की कुल वैल्यू कंपनी में 2,448.9 करोड़ रुपये की है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 7.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 14.37 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 95.34 फीसदी की रिटर्न दिया है।Fortis Healthcare
कंपनी के शेयर में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी करीब 4 फीसदी की है। कंपनी में उनकी शेयर होल्डिंग की वैल्यू 2,393.9 करोड़ रुपये पर है। पिछले एक महीने कंपनी के शेयर में 13.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में 19.61 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। लॉन्ग टर्म की बात करें को शेयर ने रेखा झुनझनवाला को अच्छा मुनाफा कमाकर दिया है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 290.14 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।Read more news like this on hindi.etnownews.com

