अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की क्रेडिट कार्ड कंपनी BOBCARD आपके ट्रैवल खर्च को काफी हद तक कम कर सकती है। कंपनी ने एयर इंडिया (Air India), मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip), गोआईबिबो (Goibibo), ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip), पेटीएम ट्रैवल (Paytm Travel), इक्सिगो (Ixigo), फ्लिपकार्ट ट्रैवल (Flipkart Travel) और यात्रा (Yatra) जैसे बड़े ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी कर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लॉन्च किए हैं।
इन ऑफर्स के तहत फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 8,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 20% तक की छूट और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
कंपनी का कहना है कि घरेलू और विदेशी यात्राओं की बढ़ती मांग को देखते हुए इन ऑफर्स को तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव हासिल कर सकें। BOBCARD के एमडी और सीईओ सरवनकुमार ए ने कहा, "इन प्रमुख ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध यात्रा लाभों के जरिए हमारा लक्ष्य अपने कार्डधारकों की यात्रा को अधिक फायदेमंद, किफायती और सुविधाजनक बनाना है।
BOBCARD के ग्राहकों के लिए खास ट्रैवल ऑफर्स
ये ऑफर 27 से 30 जून तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेंगे। यहां प्लेटफार्म के हिसाब से डिस्काउंट डिटेल देखें।एयर इंडिया (Air India)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर 8,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट।
ऑफर का लाभ लेने के लिए BOBAIFLY प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।
एक कार्ड पर महीने में केवल एक बार इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip)
फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट।
यह ऑफर केवल मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध है।
छूट का लाभ 3 और 6 महीने की ब्याज-मुक्त EMI (Interest Free EMI) पर मिलेगा।
एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर यह ऑफर सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
ऑफर का लाभ लेने के लिए BOBEMI या BOB6EMI प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा।
यह ऑफर केवल बुधवार और गुरुवार को BOBCARD EMI ट्रांजेक्शन पर उपलब्ध है।
ऑफर 3 महीने से 24 महीने तक की सभी EMI अवधि पर लागू है, लेकिन नो-कॉस्ट EMI की सुविधा सिर्फ 3 और 6 महीने की अवधि के लिए मिलेगी।
एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर इस ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार लिया जा सकता है।
पेटीएम फ्लाइट्स (Paytm Flights)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर 12% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट।
यह ऑफर केवल बुधवार और गुरुवार को उपलब्ध है।
लाभ पाने के लिए BOBCARD की 3 और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का इस्तेमाल करना होगा।
प्रोमो कोड: FLYBOB (घरेलू उड़ानों के लिए) और INTLFLYBOB (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए)
यह ऑफर भी एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर केवल एक बार मान्य है।
फ्लिपकार्ट ट्रैवल (Flipkart Travel)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट एवं होटल बुकिंग पर 20% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
प्रोमो कोड: BOBEMIDOM (घरेलू फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए) और BOBEMIINT (अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए)
यह ऑफर हर शनिवार और रविवार को 28 जून तक उपलब्ध रहेगा।
ऑफर केवल 3 महीने की नो-कॉस्ट BOBCARD EMI पर मान्य है।
एक कार्ड, एक प्रोडक्ट, एक महीने और एक प्लेटफॉर्म पर इस ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार लिया जा सकता है।
यात्रा (Yatra)
फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 15% तक की छूट मिलेगी।
यह ऑफर केवल सोमवार और मंगलवार को BOBCARD EMI ट्रांजेक्शन पर उपलब्ध है।
ऑफर सिर्फ 3 और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI अवधि पर मान्य है।
एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर इस ऑफर का लाभ एक बार ही लिया जा सकता है।
गोआईबिबो (Goibibo)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर 15% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
यह ऑफर केवल बुधवार और गुरुवार को उपलब्ध है।
छूट का लाभ BOBCARD की EMI सुविधा पर मिलेगा।
ऑफर सिर्फ 3 और 6 महीने की ब्याज-मुक्त EMI (Interest Free EMI) पर मान्य है।
एक कार्डधारक एक महीने में एक बार और एक प्रोडक्ट पर एक बार ही इस ऑफर का फायदा उठा सकता है।
इक्सिगो (Ixigo)
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर 12% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
प्रोमो कोड: IXIBOBEMI (घरेलू उड़ानों के लिए) और IXIBOBEMIN (अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए)
यह ऑफर पूरे सप्ताह उपलब्ध है।
फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा।
एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार लिया जा सकता है।
BOBCARD के अनुसार इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को ट्रैवल सीजन के दौरान अधिक बचत और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
(डिसक्लेमर : ऊपर दी गई ऑफर्स की जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। ध्यान दें कि इनमें से अधिकांश ऑफर्स में एक कार्ड, एक महीने और एक प्रोडक्ट पर केवल एक बार ही छूट या लाभ लिया जा सकता है। इसलिए बुकिंग करने से पहले संबंधित ऑफर की शर्तें, वैधता और अन्य नियमों को जरूर जांच लें।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

