Dailyhunt
Senior Citizen FD Alert: वरिष्ठ नागरिकों की मौज! इन बैंकों में 3 साल की FD पर मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Senior Citizen FD Alert: वरिष्ठ नागरिकों की मौज! इन बैंकों में 3 साल की FD पर मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Senior Citizen FD Alert: फाईनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही सही और सुरक्षित निवेश देख रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कई बैंक 3 साल की अवधि वाली F पर 8% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में आमतौर पर 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है, जिससे उनकी जमा राशि पर बेहतर रिटर्न मिलता है। तो चलिए बिना देर किये जानते हैं कि सरकारी (PSU), निजी (Private) और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में से कहां सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।

1. स्मॉल फाइनेंस बैंक
अगर आप अधिकतम रिटर्न चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। ये बैंक फिलहाल 8% तक की उच्चतम ब्याज दरें दे रहे हैं।

बैंक का नामब्याज दर (%) - 3 साल
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
उज्ज्विवन स्मॉल फाइनेंस बैंक7.70%
एयू (AU) स्मॉल फाइनेंस बैंक7.60%
इक्विटास / स्लाइस (slice) बैंक7.50%
2. प्राइवेट सेक्टर के बैंक - सुरक्षा और अच्छे रिटर्न का तालमेल
प्राइवेट बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक दरें दे रहे हैं। बंधन बैंक और यस बैंक जैसे संस्थान 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंक लगभग 6.95% की दर ऑफर कर रहे हैं।

बैंक का नामब्याज दर (%)
बंधन बैंक / यस बैंक7.75%
आरबीएल (RBL) बैंक7.70%
आईडीएफसी फर्स्ट / इंडसइंड7.40% - 7.50%
HDFC / ICICI / Axis6.95%
3. सरकारी (PSU) बैंक: सबसे सुरक्षित विकल्प
सुरक्षा के लिहाज से सरकारी बैंक पहली पसंद होते हैं। यहाँ बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई जैसे बैंक बेहतरीन दरें दे रहे हैं।

बैंक का नामब्याज दर (%)
बैंक ऑफ इंडिया7.00%
SBI (स्टेट बैंक)6.80%
PNB (पंजाब नेशनल बैंक)6.80%
बैंक ऑफ बड़ौदा / केनरा बैंक6.75%

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh