Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Small Cap Stocks: इन 6 स्मॉल कैप स्टॉक में FIIs और DIIs ने दिखाई दिलचस्पी, कई शेयरों में जमकर बढ़ाई हिस्सेदारी

Small Cap Stocks: इन 6 स्मॉल कैप स्टॉक में FIIs और DIIs ने दिखाई दिलचस्पी, कई शेयरों में जमकर बढ़ाई हिस्सेदारी

Small Cap Stocks: शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की गतिविधियों को हमेशा बेहद अहम माना जाता है। जब बड़े निवेशक किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे अक्सर उस कंपनी के भविष्य, बिजनेस ग्रोथ और कमाई की संभावनाओं पर भरोसे के संकेत के रूप में देखा जाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में कई स्मॉल कैप कंपनियां ऐसी रहीं, जिनमें FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। इससे संकेत मिलता है कि इन कंपनियों को लेकर संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Marksans Pharma


फार्मा सेक्टर की इस कंपनी में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा बढ़ती दिखाई दी। कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,069 करोड़ रुपये है और शेयर 200 रुपये के आसपास बंद हुआ। मार्च 2026 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.87 फीसदी रही, जबकि FIIs की हिस्सेदारी बढ़कर 16.76 फीसदी पहुंच गई। दिसंबर 2025 में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 8.13 फीसदी थी, यानी सिर्फ एक तिमाही में FIIs ने करीब 8.63 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई। वहीं DIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी 5.91 फीसदी से बढ़ाकर 6.57 फीसदी कर दी।

Gujarat Mineral Development Corporation


माइनिंग सेक्टर की सरकारी कंपनी GMDC में भी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 21,101 करोड़ रुपये है और शेयर 664 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74 फीसदी रही। विदेशी निवेशकों (FIIs Stake Increase) ने अपनी हिस्सेदारी 2.30 फीसदी से बढ़ाकर 3.76 फीसदी कर दी, जबकि DIIs ने 0.86 फीसदी से बढ़ाकर 0.94 फीसदी हिस्सेदारी कर ली। Gujarat Mineral Development Corporation गुजरात सरकार के अधीन काम करने वाली बड़ी माइनिंग PSU है।

Data Patterns (India)


डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी में भी FIIs और DIIs दोनों ने भरोसा जताया है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 23,574 करोड़ रुपये है और शेयर 4,211 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। मार्च 2026 तक FIIs की हिस्सेदारी बढ़कर 12.47 फीसदी हो गई, जो दिसंबर 2025 में 11.54 फीसदी थी। वहीं DIIs ने अपनी हिस्सेदारी 10.27 फीसदी से बढ़ाकर 11.68 फीसदी कर दी।

Voltamp Transformers


पावर और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Voltamp Transformers में भी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी जारी रही। कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,506 करोड़ रुपये है। मार्च 2026 तक FIIs की हिस्सेदारी 22.82 फीसदी और DIIs की हिस्सेदारी 31.66 फीसदी पहुंच गई। पिछली तिमाही के मुकाबले दोनों कैटेगरीज के निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। Voltamp Transformers देशभर में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ट्रांसफॉर्मर सप्लाई करती है। पावर सेक्टर में बढ़ते निवेश का फायदा कंपनी को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- JSW Steel Q4 Results: दमदार नतीजों के बाद कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, हर शेयर पर मिलेंगे 7.10 रुपये

Inox Green Energy Services


रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की इस कंपनी में भी संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ी है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,235 करोड़ रुपये है और शेयर 180 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 7.57 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 8.74 फीसदी हो गई। वहीं DIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी 1.41 फीसदी से बढ़ाकर 1.50 फीसदी कर ली। Inox Green Energy Services विंड एनर्जी और दूसरे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ऑपरेशन और मेंटेनेंस बिजनेस में एक्टिव है। ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते फोकस के चलते इस सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

Swan Defence and Heavy Industries


डिफेंस और शिपबिल्डिंग सेक्टर की इस कंपनी में भी FIIs और DIIs की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,878 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर 1911 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में सिर्फ 0.01 फीसदी थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 0.60 फीसदी हो गई। वहीं DIIs ने अपनी हिस्सेदारी 0.38 फीसदी से बढ़ाकर 2.05 फीसदी कर दी। Swan Defence and Heavy Industries नौसेना और कमर्शियल जहाज निर्माण से जुड़ी कंपनी है। भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया' और रक्षा आत्मनिर्भरता अभियान के चलते इस सेक्टर में लंबी अवधि की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh