Dailyhunt
सोना चांदी आज का भाव 16 मार्च: धड़ाम हुआ गोल्ड! सिल्वर 8000 रुपये तक सस्ती, जानें दिल्ली से कानपुर तक लेटेस्ट रेट

सोना चांदी आज का भाव 16 मार्च: धड़ाम हुआ गोल्ड! सिल्वर 8000 रुपये तक सस्ती, जानें दिल्ली से कानपुर तक लेटेस्ट रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 March 2026: आज, 16 मार्च 2026 को हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट के साथ हुई है। यदि आप निवेश या खरीदारी का सोच रहे हैं, तो बाजार खुलने से पहले ये ताजातरीन रेट्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ध्यान दें कि ये दरें पिछले सेशन के क्लोजिंग प्राइस और आज की शुरुआती कीमतों के आधार पर दी गई हैं। आज MCX और COMEX पर गोल्ड और सिल्वर के रेट धड़ाम हो गए हैं। नोएडा से लखनऊ तक आज के नए सोना-चांदी के नए भाव के बारे में जान लीजिए।

Sona Chandi Ka Bhav: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर


आज हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलने के साथ सुबह 9:20 बजे के आस-पास MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 1577 रुपये करीब 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 156889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं अगर सिल्वर की बात करें तो आज MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट करीब 3735 रुपये की गिरावट के साथ 255700 रुपये प्रति किलो ट्रेड कर रहा है।

आज का सोने का रेट (शहर के अनुसार)


यहां अलग-अलग शहरों में सोने के प्रति 1 ग्राम के भाव दिए गए हैं:

शहर24 कैरेट सोना (1g)22 कैरेट सोना (1g)18 कैरेट सोना (1g)
मुंबई₹15,965₹14,634₹11,973
दिल्ली₹15,980₹14,649₹11,988
कोलकाता₹15,965₹14,634₹11,973
बेंगलुरु₹15,965₹14,634₹11,973
चेन्नई₹16,101₹14,759₹12,399
पटना₹16,125₹14,785₹12,095
रांची₹16,125₹14,785₹12,095

क्यों आ रही है सोना चांदी में गिरावट


एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,986.34 डॉलर प्रति औंस पर है।

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कीमतें अनुमानित हैं और सराफा बाजार में भिन्नता हो सकती है। यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है। इसलिए ज्वेलरी दुकान में जाकर अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता करें।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh