Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोना चांदी भाव आज (Sona Chandi Ka Bhav): गोल्ड की तेजी थमी! सिल्वर का भाव धड़ाम, देखें पंजाब से बिहार तक नए रेट

सोना चांदी भाव आज (Sona Chandi Ka Bhav): गोल्ड की तेजी थमी! सिल्वर का भाव धड़ाम, देखें पंजाब से बिहार तक नए रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत में दामों पर दबाव था और कीमतें थोड़ी नीचे रहीं, लेकिन बाद में निचले स्तर पर खरीदार एक्टिव हो गए।

मजबूत खरीदारी के चलते बाजार ने फिर से संभलकर ऊपर की ओर रुख कर लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो पिछले दिन की तेज हलचल के बाद आज कीमतें फिलहाल एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं। हालांकि डॉलर मजबूत बना हुआ है।

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 March: आज सोना चांदी का भाव


आज मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के रेट में हल्की सी गिरावट देखने को मिल रही है। आज MCX पर चांदी की कीमत 880 रुपये गिरकर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 30 रुपये गिरकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण डॉलर का मजबूत होना और महंगाई को लेकर चिंता है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली148840162360
मुंबई148690162210
अहमदाबाद148840162210
चेन्नई148840162210
कोलकाता148840162360
हैदराबाद148690162360
जयपुर148840162370
भोपाल149760162360
लखनऊ148840162360

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव (Comex Gold rate today 13 March)


कॉमेक्स पर आज 13 मार्च को सोना लगभग $5,183.40 प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसमें करीब 0.08% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं चांदी में ज्यादा मजबूती देखने को मिली और कॉमेक्स सिल्वर करीब $87.275 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो लगभग 2% से ज्यादा की बढ़त दर्शाता है। इससे साफ है कि फिलहाल चांदी में खरीदारी का रुझान सोने की तुलना में थोड़ा ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

स्पॉट गोल्ड का रेट आज (Spot Gold Price Today)


स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड करीब $5,165.73 प्रति औंस के आसपास रहा, जो लगभग 0.2% की गिरावट दर्शाता है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (अप्रैल डिलीवरी) करीब $5,171.40 प्रति औंस के आसपास रहे। इसके उलट स्पॉट सिल्वर करीब $86.06 प्रति औंस पर पहुंच गया, जिसमें लगभग 0.3% की बढ़त दर्ज हुई।

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कीमतें अनुमानित हैं और सराफा बाजार में भिन्नता हो सकती है। यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है। इसलिए ज्वेलरी दुकान में जाकर अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता करें।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh