Dailyhunt
सोने का भाव आज का 5 अप्रैल 2026: दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सोना? जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

सोने का भाव आज का 5 अप्रैल 2026: दिल्ली से मुंबई तक सस्ता हुआ सोना? जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 April 2026 : मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी हलचल देखी जा रही है।

5 अप्रैल 2026 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,500 की बड़ी कटौती के साथ अब ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है।

ये भी पढ़े - चांदी का भाव आज का 6 अप्रैल 2026 : हफ्ते के पहले दिन कितना सस्ता हुआ सिल्वर? मुंबई से लेकर कोलकाता तक क्या है ताजा रेट

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)


  • सोना 24 कैरेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में आज के रेट (24k और 22k)

भारत के बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

शहर24 कैरेट सोने का दाम (10 ग्राम)22 कैरेट सोने का दाम (10 ग्राम)
अहमदाबाद₹ 1,50,980₹ 1,38,400
अमृतसर₹ 1,50,980₹ 1,38,400
बैंगलोर₹ 1,50,980₹ 1,38,400
भोपाल₹ 1,50,980₹ 1,38,400
भुवनेश्वर₹ 1,50,930₹ 1,38,400
चंडीगढ़₹ 1,50,930₹ 1,38,400
चेन्नई₹ 1,50,980₹ 1,38,400
कोयंबटूर₹ 1,50,980₹ 1,38,400
दिल्ली₹ 1,50,980₹ 1,11,730
फरीदाबाद₹ 1,50,980₹ 1,11,730
गुड़गांव₹ 1,50,980₹ 1,11,730
हैदराबाद₹ 1,50,930₹ 1,38,350
जयपुर₹ 1,50,930₹ 1,38,350
कानपुर₹ 1,50,930₹ 1,38,400

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

24 कैरेट सोना: यह 99.5% शुद्ध होता है और सबसे महंगा होता है। यह बहुत नरम होता है, इसलिए इसका उपयोग सिक्के, बार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है, गहने बनाने में नहीं।

22 कैरेट सोना: इसमें 91.6% शुद्ध सोना और बाकी हिस्सा तांबा या चांदी जैसी अन्य धातुओं का होता है। यह मजबूत होता है, इसलिए आभूषण (ज्वैलरी) बनाने के लिए इसे सबसे अच्छा माना जाता है।

सोने के भाव और गोल्ड के रेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


सोने में निवेश करने के तरीके क्या हैं?
सोने में निवेश कई तरीकों से किया जा सकता है, जैसे सोने के सिक्के, बार, ज्वैलरी, डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF, म्यूचुअल फंड और गोल्ड से जुड़े शेयर। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, खासकर जब महंगाई बढ़ती है, क्योंकि सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रहती है।

सबसे शुद्ध सोना कौन सा होता है?
सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है और 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। लेकिन यह बहुत मुलायम होता है, इसलिए इससे ज्वैलरी नहीं बनाई जाती। ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है, जिसमें 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं मिली होती हैं। जितना ज्यादा कैरेट, उतना ज्यादा शुद्ध और महंगा सोना होता है।

सोने की हॉलमार्किंग क्या होती है?
हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है, जो BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा दी जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सोना असली और सही क्वालिटी का है, और ग्राहकों को मिलावट से बचाया जा सकता है।

ज्वैलरी खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
जब भी सोने की ज्वैलरी खरीदें, तो उस पर BIS का लोगो, ज्वैलर का निशान, शुद्धता (जैसे 916), सर्टिफिकेशन का साल और असेइंग सेंटर का निशान जरूर देखें। इससे आपको असली और प्रमाणित सोना मिलता है।

22 कैरेट (91.6%) सोना ही क्यों खरीदना चाहिए?
22 कैरेट सोना ज्वैलरी के लिए सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह मजबूत भी होता है और पर्याप्त शुद्ध भी। हॉलमार्क होने पर इसकी शुद्धता की गारंटी मिलती है और आप जितने सोने के लिए पैसे देते हैं, उतनी ही क्वालिटी आपको मिलती है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh