Dailyhunt
Stock in Focus Today: सरकारी रेलवे कंपनी को RVNL से मिला ₹255 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 3 साल में दे चुका है 172% का रिटर्न

Stock in Focus Today: सरकारी रेलवे कंपनी को RVNL से मिला ₹255 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 3 साल में दे चुका है 172% का रिटर्न

Stock in Focus: सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Ltd को मंगलवार (14 अप्रैल) को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट दूसरी सरकारी रेलवे कंपनी Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) की तरफ से दिया गया है।

इस ऑर्डर की कुल कीमत लगभग ₹255.27 करोड़ (टैक्स सहित) है।

यह काम सुरंगों (टनल) के अंदर बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम बनाने से जुड़ा है, जिसमें इंटीग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा। आज बाजार खुलने के साथ RVNL के शेयरों में मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

क्या है पूरा प्रोजेक्ट


RVNL ने यह कॉन्ट्रैक्ट पैकेज-2 के तहत RailTel को दिया है, जिसके अंतर्गत टनल T-8 से T-11 तक और चार रेलवे स्टेशनों पर काम किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 36 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा। इसमें सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसे सभी जरूरी काम शामिल हैं। साथ ही, टनल में बेहतर कम्युनिकेशन और सेफ्टी के लिए VHF सिस्टम, CCTV कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पॉइंट्स भी लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को 12 अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पहले भी मिल चुका है Railtel को बड़ा ऑर्डर


इससे पहले भी RailTel को एक अहम प्रोजेक्ट मिल चुका है। पिछले महीने कंपनी को National Informatics Centre Services Incorporated (NICSI) की ओर से लगभग ₹42.63 करोड़ का ऑर्डर मिला था। यह काम नेशनल नॉलेज नेटवर्क (NKN) प्रोजेक्ट के तहत नए कोर लिंक से संबंधित है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 12 महीने का समय तय किया गया है और इसकी लास्ट डेट 31 मार्च 2027 है। RailTel को यह ऑर्डर 16 मार्च को प्राप्त हुआ था।

RailTel के शेयरों का हाल


RailTel का शेयर सोमवार (13 अप्रैल) को 0.63% की मामूली गिरावट के साथ ₹284 पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में स्टॉक 5.40% चढ़ा है। हालांकि, 6 महीने में इसने 22.16% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 9.13 हजार करोड़ रुपये है।

RailTel शेयर पर क्या व्यू


मार्केट के ज्यादातर एनालिस्ट्स फिलहाल RailTel को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं और इस पर 'Strong Sell' की रेटिंग बनाए हुए हैं। कई एक्सपर्ट ने अगले 12 महीनों के लिए शेयर का Target Price करीब ₹257 से ₹263 के बीच बताया है, जो अभी के भाव से कम माना जा रहा है। इस नेगेटिव नजरिए की बड़ी वजह कंपनी के लंबे समय तक चलने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh