Dailyhunt
Stock Market Closing : बाजार की 'ग्रीन' क्लोजिंग, SENSEX 570 अंक ऊपर बंद, NIFTY 23,580 के करीब - टॉप गेनर्स और लूजर्स

Stock Market Closing : बाजार की 'ग्रीन' क्लोजिंग, SENSEX 570 अंक ऊपर बंद, NIFTY 23,580 के करीब - टॉप गेनर्स और लूजर्स

172.35172.35आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती का माहौल बना रहा। सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई, वहीं निफ्टी 23,550 के स्तर के करीब पहुंचता दिखा।

दिन के 3 बजे तक भी शेयर बजार हरा-भरा रहा और कुछ रिकवरी होती नजर आयी। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स +520.28 तेजी के साथ 76,023.13 के लेवल पर नजर आया। वहीं निफ्टी 23,565.40 पर करोबार करता दिखा।

पूरे सत्र के दौरान बाजार में खरीदारी का रुझान रहा, जहां ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर ने प्रमुख भूमिका निभाई। मेटल और मीडिया शेयरों में जोरदार उछाल ने बाजार के 'रिस्क-ऑन' मूड को दिखाया, जबकि बैंकिंग और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने संतुलन बनाए रखा। दूसरी ओर IT, FMCG और PSU बैंक शेयरों में कमजोरी देखने को मिली, जिसने तेजी की रफ्तार को सीमित किया। इसके बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड सकारात्मक और संतुलित बना रहा।

हरे निशान बन बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार


अब पूरे दिन अच्छी रिकवरी दिखाते हुए शेयर बाजार के दिन के अंत में भी हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स +567.99 अंक यानी +0.75% तेजी के साथ 76,070.84 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला NSE Nifty 172.35 अंक यानी 0.74% की रिकवरी के साथ 23,581.15 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में तेजी


मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट में रातभर आई तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है। जापान का Nikkei 225 करीब 0.75% चढ़ा, जबकि Topix इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स लगभग 2.94% उछला और Kosdaq में करीब 1.53% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers)

स्टॉक का नाम (Stock Name)करंट प्राइस (Price)उछाल (Change %)
ETERNAL (ईटरनल)₹234.70+5.70%
TATASTEEL (टाटा स्टील)₹195.40+4.41%
M&M (महिंद्रा एंड महिंद्रा)₹3,123.95+2.91%
BEL (बीईएल)₹440.50+2.59%
LT (लार्सन एंड टुब्रो)₹3,538.00+2.14%
BHARTIARTL (भारती एयरटेल)₹1,826.35+2.09%

आज के टॉप लुजर्स (Top losers)

स्टॉक का नाम (Stock Name)करंट प्राइस (Price)गिरावट (Change %)
ITC (आईटीसी)₹304.95-1.05%
BAJFINANCE (बजाज फाइनेंस)₹868.60-1.17%
INFY (इंफोसिस)₹1,232.50-1.37%
TATACONSUM (टाटा कंज्यूमर)₹1,077.00-1.40%
CIPLA (सिप्ला)₹1,277.05-1.67%
WIPRO (विप्रो)₹191.25-1.87%

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh