Stock Market Closing: भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर मार्केट आज हरे निशान में बंद हुआ। दिन की शुरुआत में तेज गिरावट आने के बाद अंत में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ने अच्छी रिकवरी दिखाई।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 509 अंक या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 74616 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 155 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 23,123 अंक पर बंद हुआ।
कैसा रहा आज बाजार?
लगातार तीन दिनों की तेज बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को खुलते ही कमजोरी के साथ लाल निशान में आ गया ता। लेकिन दिन आगे बढ़ने के साथ माहौल बदला और बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स करीब 1,300 अंकों तक संभल गया, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ईरान को लेकर नई चेतावनियां और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों जैसी चिंताएं बनी रहीं।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो कुल मिलाकर बाजार का रुख पॉजिटिव नजर आया। ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में ट्रेड करते दिखे। आईटी, केमिकल, ऑयल एंड गैस और मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कुछ सेक्टरों में हल्का दबाव बना रहा।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

