Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Closing : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; SENSEX-NIFTY दोनों लाल - देखें टॉप गेनर्स-लूजर्स

Stock Market Closing : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; SENSEX-NIFTY दोनों लाल - देखें टॉप गेनर्स-लूजर्स

Stock Market Closing Today 19th April : आज हफ्ते के दुसरे कारोबारी वाले दिन यानी मंगलवार, 19 मई को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ। आज मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुबह हल्की तेजी के साथ हुई, और दिन चढ़ने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गई और अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 114.19 अंकों की गिरावट के साथ 75,200.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 75,746.27 के ऊपरी स्तर तक गया और 75,115.99 तक फिसला।

वहीं, NSE का निफ्टी -31.95 अंकों की गिरावट के साथ 23,618.00 पर बंद हुआ। आज के सत्र में सुबह तेजी देखी गई थी, लेकिन दिन के अंत तक इसने लाल निशान पर क्लोजिंग दी।

आज के टॉप गेनर्स (Today's Top Gainers)


Company NameCurrent Price (₹)Daily Change (%)
INFY1,194.00+4.52%
HCLTECH1,178.10+2.73%
TECHM1,465.00+2.42%
TCS2,331.25+2.06%
ETERNAL246.15+2.03%
TRENT4,071.00+0.96%

आज के टॉप लुजर्स (Today's Top Losers)


Company NameCurrent Price (₹)Daily Change (%)
SUNPHARMA1,881.60-1.24%
BHARTIARTL1,911.00-1.40%
ULTRACEMCO11,355.00-1.69%
TITAN4,091.90-1.88%
KOTAKBANK382.65-2.31%
- आज शेयर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। Nifty गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन 23,600 के ऊपर बना रहा। बैंकिंग सेक्टर पर दबाव बना रहा, जिससे Nifty Bank लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ 53,400 के नीचे बंद हुआ। इस गिरावट में Kotak Bank और HDFC Bank का सबसे बड़ा योगदान रहा, वहीं Kotak Bank और UltraTech Cement निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे।


- दूसरी ओर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Nifty Midcap 100 करीब 1% चढ़ा, जिसमें KPIT Tech और Vodafone Idea आगे रहे। Nifty Smallcap 100 ने तीन दिन की गिरावट को तोड़ते हुए 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की, जिसमें Angel One और Triveni Turbine टॉप गेनर्स रहे। कुल मिलाकर, ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।

- सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT सबसे ज्यादा 3% से अधिक चढ़ा और लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा। Infosys और Coforge में सबसे ज्यादा तेजी रही और IT सेक्टर के सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए।

- इसके अलावा, Nifty Realty ने दो दिन की गिरावट खत्म कर 1.4% की बढ़त दर्ज की, जिसमें Lodha Developers और Aditya Birla Group की कंपनियां आगे रहीं। Nifty PSU Bank भी 0.8% चढ़ा और इसके सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए, जहां PNB और Canara Bank टॉप परफॉर्मर रहे।

- ऑटो और फार्मा सेक्टर में भी हल्की तेजी रही। Nifty Auto 0.3% और Nifty Pharma 0.4% चढ़ा, जहां Gland Pharma और Wockhardt में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। खास बात यह रही कि Pharma सेक्टर लगातार पांचवें दिन बढ़त में रहा।


- वहीं, Nifty Energy, FMCG और Metal सेक्टर लगभग सपाट (flat) बंद हुए। कुल मिलाकर, बाजार में दबाव के बावजूद छोटे और मिडकैप शेयरों में मजबूती बनी रही।

रुपये ने बनाया नया रिकॉर्ड, 96.56 के स्तर तक गिरावट

भारतीय रुपये पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और 19 मई 2026 को यह एक नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया गिरकर 96.56 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कमजोर स्तर है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताएं शामिल के चलते रुपए में यह गिरावट देखी गई।

मंगलवार को रुपया 96.38 के स्तर पर खुला, लेकिन जल्द ही इसमें और कमजोरी आई और यह 96.56 तक गिर गया। इस साल रुपया एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है। मई महीने में ही यह करीब 1.5% गिर चुका है, जबकि पूरे साल में इसमें 7% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh