Indian Stock Market Holidays April 2026: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर और फिर शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेंगे, जिससे निवेशकों के लिए यह हफ्ता ट्रेडिंग के लिहाज से छोटा रहेगा।
इसके अलावा, 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है। तो अप्रैल के महीने के स्टॉक मार्केट हॉलिडे के बारे में भी जान लेना जरूरी है।
अप्रैल में स्टॉक मार्केट के कारोबार सिर्फ 2 दिन के लिए बंद रहेंगे। NSE और BSE पर इन दोनों ही दिनों ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। इसमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLB) और बाजार से जुड़े अन्य सभी इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं।
Stock Market Holidays April 2026
3 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार): .
14 अप्रैल, 2026 (मंगलवार): डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 अप्रैल को सेटलमेंट हॉलिडे
इसके अलावा, इससे ठीक एक दिन पहले 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती की वजह से बाजार बंद रहेगा, और फिर 3 अप्रैल को भी छुट्टी होने से लगातार ब्रेक का माहौल बन जाता है। ऐसे में निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग और सेटलमेंट प्लानिंग पहले से ही सोच-समझकर करनी होगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत से बचा जा सके।
इस हफ्ते बाजार में दो छुट्टियां
महावीर जयंती पर MCX सिर्फ शाम को खुलेग
हालांकि, गुड फ्राइडे के दिन MCX सुबह और शाम, दोनों सत्रों में बंद रहेगा; यह कई वैश्विक बाजारों के अनुरूप है जो इस अवसर पर बंद रहते हैं।
इस बीच, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) इन छुट्टियों के दिनों में दोनों सत्रों में बंद रहेगा।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
Read more news like this on hindi.etnownews.com

