J Kumar Infraprojects के शेयर पर सोमवार को सबकी नजर रहेगी। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि उसने लखनऊ में एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हासिल किया है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी को 1184 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसके तहत एक इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
कंपनी को 3 अप्रैल 2026 को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), लखनऊ के PMGSY सर्कल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ऑफिस से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस प्राप्त हुआ है। यह प्रोजेक्ट लखनऊ के वृंदावन योजना, सेक्टर-15 में विकसित किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 10,000 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक कन्वेंशन सेंटर डिजाइन, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सहित EPC मोड पर तैयार किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1184 करोड़ है, जिसमें सभी टैक्स और लेबर सेस शामिल हैं, लेकिन GST इसमें शामिल नहीं है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। J. Kumar Infraprojects एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो बड़े सरकारी और शहरी विकास प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।
दिसंबर तिमाही के नतीजे
दिसंबर में समाप्त तिमाही में J Kumar Infraprojects ने कमजोर प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 17.2 फीसदी की गिरावट के साथ 82.8 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 100 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 11.8 फीसदी गिरकर 1,311.2 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 1487 करोड़ रुपये था।
शेयर का प्रदर्शन
गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 457.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 32.55 फीददी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि लंबी अवधि में कंपनी ने शेयर में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 135 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

