Stocks To Watch 20 May 2026: मंगलवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 75,441 के स्तर पर शुरुआत की थी, लेकिन कारोबार खत्म होने तक यह 0.15 फीसदी गिरकर 75,200 पर बंद हुआ।
आज बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर उन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी, जिन्होंने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। अच्छे रिजल्ट देने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि कमजोर नतीजों का असर कुछ शेयरों पर दबाव दिख सकता है।
PNC Infratech
पीएनसी इंफ्राटेक का मार्च तिमाही में मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 75.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और रेवेन्यू 1,704 करोड़ रुपये से घटकर 1,617 करोड़ रुपये रह गया। यानी कंपनी ने खर्च और ऑपरेशन को बेहतर संभालकर मुनाफा बढ़ाया, लेकिन बिक्री में हल्की कमजोरी रही।
शेयर पर बाजार की नजर
नतीजों के बाद बाजार की नजर अब BEL के अगले ऑर्डर फ्लो और मैनेजमेंट की गाइडेंस पर रहेगी। डिफेंस सेक्टर में बढ़ती सरकारी हिस्सेदारी और निर्यात अवसर BEL के लिए पॉजिटिव संकेत हैं। मंगलवार को कंपनी का शेयर 2.55 रुपये या 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 424.05 के लेवल पर बंद हुआ। इसका 52 वीक हाई 473.45 रुपये और 52 वीक लो 353.50 रुपये है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
Read more news like this on hindi.etnownews.com

