Dailyhunt
Tata Consumer Share Price Target: ऑल टाइम हाई पर एफएमसीजी स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा - खरीद लो; 18.66% अपसाइड का टारगेट

Tata Consumer Share Price Target: ऑल टाइम हाई पर एफएमसीजी स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा - खरीद लो; 18.66% अपसाइड का टारगेट

Tata Consumer Share Price Target: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के स्टॉक में आज शुरुआती कारोबार 3 फीसदी की तेजी के साथ 1,211.40 रुपये पर खुला। इसके साथ ही एक घंटे में स्टॉक की कीमत 6 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1251 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करने लगा।

इस तेजी के पीछे टाटा की एफएमसीजी कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे और ब्रोकरेज की रिपोर्ट है।

2 ब्रोकरेज हाउसेज ने टाटा कंज्यूमर को खरीदने की सलाह दी है। तो वहीं, एक ने एक्यूमुलेट और एक ने ओवरवेट की रेटिंग दी है। वहीं, टारगेट प्राइस को 1500 रुपये से घटाकर 1400 रुपये में सीमित रखा है।

Tata Consumer Share Price Today

टाटा ग्रुप का एफएमसीजी स्टॉक आज 3.01 फीसदी की तेजी से खुला और सुबह 9.55 बजे तक ये 6.37 फीसदी तक चढ़ गया है। इस तेजी के बाद स्टॉक ने 1254 रुपये प्रति शेयर का हाई बनाया। जो कि 52 हफ्ते का हाई भी बन गया।

Tata Consumer Share Price Target: नुवामा की रिपोर्ट

नुवामा ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा बरकरार रखते हुए 'BUY' रेटिंग दी है। हालांकि टारगेट प्राइस को 1500 से घटाकर 1435 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 को मजबूती के साथ खत्म कर रही है और फूड्स सेगमेंट में चौतरफा ग्रोथ देखी जा रही है। विज्ञापन (A&P), पैकेजिंग और LPG की बढ़ती लागत के कारण FY27E/28E के EPS अनुमान में 4% की कटौती की गई है। साथ ही, H2FY27 में 'अल नीनो' के कारण ग्रामीण खपत पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।


Tata Consumer Share Price Target: मोतिलाल ओसवाल की रिपोर्ट

मोतीलाल ओसवाल ने 1450 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'Buy' रेटिंग दी है। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा है, जिसका प्रमुख वजह ब्रांडेड और ग्रोथ पोर्टफोलियो में बढ़ता आकर्षण है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि स्थिर चाय की कीमतों से इंडिया बेवरेज बिजनेस के मार्जिन में सुधार होगा। MOSL ने FY26-28 के दौरान राजस्व में 10 फीसदी, EBITDA में 15 फीसदी और PAT में 19 फीसदी की CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) का अनुमान लगाया है।


Tata Consumer Share Price Target: एलारा कैपिटल की रिपोर्ट

एलारा कैपिटल ने रेटिंग 'Accumulate' रखी है और टारगेट को 1260 रुपये से बढ़ाकर 1345 रुपये कर दिया है। Q4 के नतीजे राजस्व के मोर्चे पर अनुमान से बेहतर रहे हैं। 'Sampann' ब्रांड ने 69 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की है, जबकि ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में 62 फीसदी का उछाल आया है। पैकेजिंग और गैस की कीमतों के कारण ग्रॉस मार्जिन पर दबाव देखा गया है। हालांकि, Starbucks JV में होने वाले घाटे के कारण EPS में कटौती की गई है।

Tata Consumer Share Price Target: मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट

मॉर्गन स्टेनली ने 1351 रुपये के टारगेट के साथ 'Overweight' रेटिंग दी है। उनके अनुसार, Q4 में राजस्व, EBITDA और मुनाफा सभी अनुमानों से ऊपर रहे हैं। कंपनी का ग्रोथ बिजनेस अब कुल बिक्री का 31 फीसदी हिस्सा कवर कर रहा है। मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए डबल-डिजिट राजस्व वृद्धि और 50-75 bps EBITDA मार्जिन एक्सपैनशन का गाइडेंस दिया है। ई-कॉमर्स चैनलों की मजबूत पकड़ को ब्रोकरेज ने एक सकारात्मक संकेत माना है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh