Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Titan vs Kalyan Jewellers, ये गोल्ड स्टॉक दे सकते हैं 22 से 33% रिटर्न, मजबूत बिजनेस अपडेट से बढ़ा भरोसा

Titan vs Kalyan Jewellers, ये गोल्ड स्टॉक दे सकते हैं 22 से 33% रिटर्न, मजबूत बिजनेस अपडेट से बढ़ा भरोसा

Gold Stocks : फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही के लिए बुलियन बेस्ड कंपनियों का बिजनेस अपडेट मजबूत रहा है। टाइटन कंपनी हो या कल्याण ज्वैलर्स या पीएन गाडगिल, इन कंपनियों ने बेहतर अपडेट दिया है।

जिसके चलते इनके ग्रोथ आउटलुक को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है। गोल्ड आउटलुक भी आगे के लिए बेहतर है और कीमतों में तेजी के बाद भी डिमांड बनी हुई है। ऐसे में बुलियन शेयरों में निवेश का अच्छा मौका बना है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने 3 गोल्ड स्टॉक में निवेश की सलाह दी है। अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो आपको कौन सा स्टॉक चुनना चाहिए।

PN Gadgil


रेटिंग : Buy
CMP : 615 रुपये
TP: 750 रुपये
रिटर्न अनुमान : 22%

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी ने 4QFY26 में मजबूत प्रदर्शन किया। कुल रेवेन्यू 124% बढ़कर 35.5 अरब रुपये रहा, जो अनुमान से बेहतर है। ग्रोथ मुख्य रूप से रिटेल सेगमेंट की वजह से हुई, जिसमें 102% की बढ़ोतरी हुई। सेम स्टोर सेल भी अच्छी रही। ई-कॉमर्स रेवेन्यू 132% बढ़ा और फ्रेंचाइजी बिजनेस में भी 67% की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली।

कंपनी ने इस तिमाही में नए स्टोर खोले, जिससे मार्च के अंत तक कुल स्टोर की संख्या 78 हो गई, जिसमें COCO और FOCO मॉडल का बैलेंस मिक्स है। कंपनी महाराष्ट्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, गोरखपुर व वाराणसी जैसे नए बाजारों में भी एंट्री कर रही है। FY27 के लिए कंपनी की 25 नए स्टोर खोलने की योजना है। कंपनी ने 135 अरब रुपये के रवेन्यू का लक्ष्य रखा है और करीब 7.5% EBITDA मार्जिन हासिल करने की उम्मीद है।


Also Read : Large Cap : 18 महीनों की गिरावट के बाद लार्ज कैप में बने निवेश के मौके, 3 से 5 साल में बनेगी अच्छी वेल्थ

Titan Company


रेटिंग : Buy
CMP : 4,231 रुपये
TP: 5,200 रुपये
रिटर्न अनुमान : 23%

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि टाइटन कंपनी ने 4QFY26 में मजबूत प्रदर्शन किया, खासकर ज्वेलरी कारोबार में मजबूती रही। ज्वेलरी डिवीजन का रेवेन्यू 46% बढ़ा, जो अनुमान से बेहतर है। तनिष्क और मिया के चलते कंज्यूमर सेल्स में 52% की ग्रोथ रही। सोने की कीमतों में उछाल के बावजूद ग्राहकों की संख्या में सुधार हुआ। इस दौरान कंपनी ने भारत में 27 नए स्टोर खोले, जिससे रिटेल नेटवर्क और मजबूत हुआ।

वॉच और वेयरेबल्स सेगमेंट में 7% की ग्रोथ रही, जहां एनालॉग घड़ियों की मांग मजबूत रही। इंटरनेशनल ब्रांड्स ने ग्रोथ को सपोर्ट किया। आईकेयर बिजनेस में 16% की स्थिर ग्रोथ रही, जबकि कंपनी ने अपने स्टोर नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए कुछ स्टोर बंद और नए स्टोर जोड़े। उभरते कारोबार में फ्रेगनेंस और फैशन एक्सेसरीज सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ रही, खासकर फास्टट्रैक और Skinn की बिक्री मजबूत रही।

Also Read : HDFC AMC, Nippon AMC समेत ये म्यूचुअल फंड स्टॉक दे सकते हैं हाई रिटर्न, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों पर मोतीलाल ओसवाल का व्यू .

Kalyan Jewellers


रेटिंग : Buy
CMP : 414 रुपये
TP: 550 रुपये
रिटर्न अनुमान : 33%

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कंपनी ने 4QFY26 में मजबूत प्रदर्शन किया और कंपनी की कुल बिक्री 64% सालाना बढ़ी। FY26 में कंपनी ने 42% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने भारत में 24 नए कल्याण शोरूम और 14 कैंडर शोरूम खोले, जिससे 31 मार्च 2026 तक कुल स्टोर संख्या 507 हो गई। हालांकि, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कुछ शोरूम लॉन्च पर असर पड़ा। FY27 की शुरुआत भी अच्छी रही है, जहां अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के लिए एडवांस बुकिंग में मजबूत ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

भारत में कंपनी का बिजनेस और भी मजबूत रहा, जहां 4QFY26 में करीब 65% की ग्रोथ दर्ज हुई। सेम स्टोर सेल्स में भी 45% की बढ़त रही, जो पिछले तिमाहियों से काफी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी ने भारत में 24 नेट नए शोरूम जोड़े, जिससे उसका रिटेल नेटवर्क और मजबूत हुआ।

Disclaimer: यहां शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह ET NOW Swadesh के अपने विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh