Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Triumph Bonneville 400: रॉयल एनफील्ड का बिगड़ेगा खेल! ट्रायम्फ जल्द लॉन्च करेगी सस्ती बाइक, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Triumph Bonneville 400: रॉयल एनफील्ड का बिगड़ेगा खेल! ट्रायम्फ जल्द लॉन्च करेगी सस्ती बाइक, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Triumph Bonneville 400: अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में रोड पर ट्रायम्फ Bonneville 400 को एक बार फिर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।

बाइक पहले की तुलना में रेट्रो लुक के साथ सामने आई है। इसमें क्रैंककेस और एग्जॉस्ट सिस्टम पर क्रोम डिटेलिंग के साथ एक क्लासिक अवतार दिखाई देता है। बजाज ऑटो के सहयोग से ब्रांड द्वारा एंट्री-लेवल मिडिलवेट सेगमेंट में कदम रखने के बाद से ही बोनविले के इस नए वेरिएंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

Triumph Bonneville 400: डिजाइन और लुक


बेबी बोनविले अपनी पुरानी पहचान को बनाए रखते हुए बड़ी बोनविले बाइक्स (900cc और 1200cc) से प्रेरित है। इसका लुक पूरी तरह से रेट्रो है। इसमें गोल LED हेडलाइट, टियरड्रॉप जैसा फ्यूल टैंक, लंबे और मजबूत मडगार्ड और खास पीशूटर स्टाइल साइलेंसर दिए गए हैं, जो इसे क्लासिक लुक देते हैं। अंदर की बात करें तो, बोनविले 400 का बेस (प्लेटफॉर्म) ट्रायम्फ की दूसरी 400cc बाइक्स, जैसे स्पीड 400, जैसा ही होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि बाइक में 349 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया जा सकता है।

Triumph Bonneville 400: इंजन और पॉवर


परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस बाइक में 349cc का इंजन होगा, जो स्पीड 400 और इसके दूसरे मॉडल्स जैसा ही माना जा रहा है। यह इंजन करीब 37 PS की पावर और 32 Nm का टॉर्क देता है। लेकिन बोनविले 400 के रेट्रो (पुराने क्लासिक) लुक को बनाए रखने के लिए इसमें थोड़े बदलाव किए जा सकते हैं। हार्डवेयर की बात करें तो, इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क (सस्पेंशन) होंगे, जिन पर गैटर लगे होंगे (रबर कवर), और पीछे की तरफ दो शॉक एब्जॉर्बर (ट्विन सस्पेंशन) दिए जाएंगे, जिससे इसका क्लासिक लुक और बेहतर दिखेगा।

Triumph Bonneville 400: की खूबियां


भारत में आने वाली ट्रायम्फ बोनविले 400 में लगभग 349cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। अभी यही इंजन स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर मॉडल्स में इस्तेमाल हो रहा है, जो करीब 37 हॉर्सपावर और 32 Nm टॉर्क देता है। ट्रायम्फ इस बाइक के जरिए अपने पुराने (रेट्रो) स्टाइल वाली बाइक्स की रेंज को बढ़ाना चाहता है और इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से करने का प्लान है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh