Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
TVS Motor Share Price Target: 1 माह में ही कमाई का मौका! मॉर्गन स्टेनली ने बताया बड़ा दांव

TVS Motor Share Price Target: 1 माह में ही कमाई का मौका! मॉर्गन स्टेनली ने बताया बड़ा दांव

TVS Motor Share Price Target: दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) इस शेयर पर बेहद बुलिश नजर आ रही है।

मॉर्गन स्टेनली ने टीवीएस मोटर पर अपनी ओवरवेट रेटिंग को बरकरार रखते हुए 4,327 रुपये का एक मजबूत टारगेट प्राइस दिया है। इसके साथ ही, ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर शॉर्ट-टर्म टैक्टिकल 'बाय' कॉल भी जारी की है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले 30 दिनों में इस शेयर में बाजार के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन और तेजी देखने को मिल सकती है।

इन वजहों से मॉर्गन स्टेनली है बुलिश


मॉर्गन स्टेनली के इस सकारात्मक दृष्टिकोण के पीछे कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और भविष्य की योजनाएं हैं:

वॉल्यूम ग्रोथ की मजबूत उम्मीद: ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि घरेलू और निर्यात दोनों ही बाजारों में टीवीएस मोटर की वॉल्यूम ग्रोथ शानदार रहने वाली है। कंपनी की विकास दर उद्योग की औसत सिंगल-डिजिट ग्रोथ से कहीं अधिक रहने का अनुमान है।

बड़े कैपेक्स और क्षमता विस्तार की योजना: कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का Guidance दी है। कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को 15 लाख यूनिट बढ़ाकर कुल 83 लाख यूनिट सालाना तक करने की योजना पर काम कर रही है। यह निवेश ईवी (EV), स्कूटर और प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट को रफ्तार देगा।


लागत के दबाव से निपटने में सक्षम: हालांकि कंपनी प्रबंधन ने आगामी तिमाहियों में कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ग्रॉस मार्जिन पर 3% से 5% के दबाव का संकेत दिया है, लेकिन मॉर्गन स्टेनली को भरोसा है कि कंपनी की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर क्रियान्वयन इस दबाव को आसानी से संभाल लेंगे।

ईवी (EV) सेगमेंट में धाक: टीवीएस मोटर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में लगातार अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की ईवी बिक्री में साल-दर-साल (YoY) 33% का शानदार उछाल देखा गया है।

टीवीएस मोटर शेयर प्राइस मूवमेंट


टीवीएस मोटर का शेयर बीएसई पर आज करीब 11 बजे तेजी के साथ 3346.35 रुपये के स्तर पर करोबार कर रहा है। वहीं एक साल के दौरान कंपनी के शेयर का जहां न्यूनतम का स्तर 2,678.05 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 3,970 रुपये का रहा। इस रेट पर कंपनी मार्केट कैप 1,58,980.78 करोड़ रुपये है।

यह भी Hindalco Share Price Target: हिंडाल्को में अभी भी कमाई का मौका; ये है नया टारगेट प्राइस

टीवीएस मोटर शेयर रिटर्न


टीवीएस मोटर के शेयर ने एक साल के दौरान 21.78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न 3 साल के दौरान 170.08 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा कंपनी का 5 साल का रिटर्न 433.82 प्रतिशत रहा है।

टीवीएस मोटर डिविडेंड हिस्ट्री


टीवीएस मोटर लगातार अच्छा डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने 30 मार्च 2026 को 12 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं 26 मार्च 2025 को भी 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसके पहले 19 मार्च 2024 को 8 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh