Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vedanta Group पर ED का बड़ा एक्शन, FEMA एक्ट के उल्लंघन को लेकर हुई छापेमारी, शेयर में दिखी हलचल

Vedanta Group पर ED का बड़ा एक्शन, FEMA एक्ट के उल्लंघन को लेकर हुई छापेमारी, शेयर में दिखी हलचल

Vedanta Share: अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, ED ने कंपनी पर यह कार्रवाई FEMA एक्ट के उल्लंघन को लेकर किया है। यह रेड कंपनी के किन लोकेशन पर की गई इसकी जानकारी अभी बाकी है।

मंगलवार को कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

ANI की एक खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को वेदांता ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।



वेदांता के प्रवक्ता ने इसके ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और उनके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। कंपनी सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चूंकि मामला फिलहाल नियामकीय प्रक्रिया के तहत है, इसलिए इस समय हम इस पर इससे अधिक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।"

हाल ही में मिला था बेहतर क्रेडिट रेटिंग का दर्जा


दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही वेदांता ग्रुप ने बताया था कि उसे पिछले एक दशक में पहली बार सबसे ऊंची घरेलू क्रेडिट रेटिंग मिली है। रेटिंग एजेंसी ICRA ने समूह की प्रमुख कंपनियों की लॉन्ग-टर्म रेटिंग बढ़ाकर AA+ कर दी थी।


AA+ रेटिंग का मतलब होता है कि कंपनी के ऊपर वित्तीय दायित्वों को समय पर पूरा करने का भरोसा काफी मजबूत है और इसमें क्रेडिट जोखिम बहुत कम माना जाता है।

पहले भी वेदांता ग्रुप पर हो चुकी है कार्रवाई


वेदांता समूह पहले भी विदेशी मुद्रा नियमों से जुड़े मामलों में जांच का सामना कर चुका है। वर्ष 2004 में ED ने स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (जो बाद में वेदांता समूह का हिस्सा बनी) और उसके तीन प्रमोटर निदेशकों को FERA और FEMA नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था। उस समय कंपनी और उसके निदेशकों पर जुर्माना भी लगाया गया था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh