Dailyhunt
Vivo Y05 4G: 8GB RAM और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, मिलेगा रिवर्स चार्जिंग फीचर

Vivo Y05 4G: 8GB RAM और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन, मिलेगा रिवर्स चार्जिंग फीचर

Vivo Y05 4G: अगर आप कम बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वीवो ने भारत में अपना नया बजट फोन vivo Y05 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Extended RAM फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यह 8GB तक की RAM का अनुभव देता है।

कंपनी ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश किया है, जबकि ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

Vivo Y05 4G: क्या है स्मार्टफोन की कीमत


इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला एक और वेरिएंट भी उपलब्ध है। vivo Y05 को आप Midnight Blue और Champagne Gold जैसे आकर्षक रंगों में खरीद सकते हैं।

Vivo Y05 4G फोन के फीचर्स


वीवो वाई05 4G स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है, जो OriginOS 6.0 के साथ मिलकर स्मूद और यूजर-फ्रेंडली एक्सपीरियंस देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में Extended RAM टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो 4GB फिजिकल RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM जोड़कर कुल 8GB RAM जैसा परफॉर्मेंस देती है। इससे मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग पहले से ज्यादा स्मूद हो जाती है।

कैसी है फोन की डिस्प्ले


vivo Y05 4G स्मार्टफोन में 6.74-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। यह LCD पैनल पर बेस्ड वॉटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ आता है, जो एक सिंपल और मॉडर्न लुक प्रदान करता है। इस स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद महसूस होते हैं।

इसके अलावा 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। कंपनी ने इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड भी शामिल किया है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है और आउटडोर में स्क्रीन देखना आसान हो जाता है।

कैसा है कैमरा


vivo Y05 4G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। हालांकि कैमरा हार्डवेयर ज्यादा हाई-एंड नहीं है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई उपयोगी शूटिंग मोड्स दिए हैं जैसे कि Night Mode, Portrait, Live Photo, Time-lapse और Document Mode। ये फीचर्स यूज़र्स को अलग-अलग लाइट कंडीशन में बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करते हैं।

स्मार्टफोन में मिलेगी बड़ी बैटरी


पावर बैकअप के लिए vivo Y05 4G स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें करीब 29 घंटे तक लगातार वीडियो देखा जा सकता है। यह फोन 5 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने के दावे के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।

इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो बैटरी को सामान्य स्पीड से जल्दी चार्ज करने में मदद करता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh