Dailyhunt
V-Mart Retail Share: 2 दिन में 25% की तूफानी तेजी, मजबूत बिजनेस अपडेट के दम पर रिटेल स्टॉक ने कराया बड़ा मुनाफा

V-Mart Retail Share: 2 दिन में 25% की तूफानी तेजी, मजबूत बिजनेस अपडेट के दम पर रिटेल स्टॉक ने कराया बड़ा मुनाफा

V-Mart Retail Share: वैल्यू रिटेल सेक्टर की कंपनी V-Mart Retail के शेयर में पिछले 2 कारोबारी सेशन में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर करीब 490 रुपये के स्तर से उछलकर 609.85 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, यानी महज दो दिनों में लगभग 25% की तेज रैली।

सिर्फ आज के सत्र में ही स्टॉक करीब 12% तक चढ़ गया। यह तेजी यूं ही नहीं आई, बल्कि इसके पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस अपडेट और ब्रोकरेज का भरोसा दोनों काम कर रहे हैं।

Q4 में दमदार प्रदर्शन, ग्रोथ में दिखी तेजी


Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर 971 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 780 करोड़ रुपये था। हालांकि, क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर आधार पर इसमें करीब 14% की गिरावट आई है, जो सीजनल फैक्टर माना जा रहा है।

सबसे अहम बात यह रही कि Same Store Sales Growth (SSSG) 12% रही, जो पिछले क्वार्टर में फ्लैट थी। V-Mart फॉर्मेट में 12% और Unlimited फॉर्मेट में 9% की ग्रोथ दर्ज की गई, जिससे साफ है कि डिमांड में मजबूती बनी हुई है।

आक्रामक स्टोर विस्तार बना बड़ा ट्रिगर


कंपनी लगातार अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। Q4 के दौरान 29 नए स्टोर खोले गए और 6 बंद किए गए, जिसके बाद कुल स्टोर संख्या 577 हो गई। पूरे FY26 की बात करें तो कंपनी ने रिकॉर्ड 92 नए स्टोर जोड़े, जो अब तक का सबसे बड़ा विस्तार है। खास बात यह है कि कंपनी का फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों पर है, जहां वैल्यू रिटेल की मांग तेजी से बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में नए स्टोर खोलकर कंपनी ने अपनी पकड़ और मजबूत की है।

ब्रोकरेज का भरोसा


HDFC Securities ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और 850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर से यह अच्छा खासा अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, FY26 से FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू CAGR करीब 16% रह सकता है। वहीं मार्जिन में भी करीब 40 बेसिस पॉइंट्स का सुधार देखने को मिल सकता है।

नई स्टोर्स की EBITDAM 4-5% रहने का अनुमान है, जबकि पुराने स्टोर्स में यह 1-2% के आसपास रह सकता है। इसके अलावा, इन्वेंटरी मैनेजमेंट में सुधार भी कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत है।

वैल्यूएशन और रिकवरी स्टोरी


दिलचस्प बात यह है कि पिछले छह महीनों में यह स्टॉक करीब 30% तक गिर चुका था। ऐसे में मौजूदा तेजी को एक रिकवरी रैली के तौर पर भी देखा जा रहा है। वैल्यूएशन के लिहाज से भी स्टॉक अभी FY28 EV/EBITDA के आधार पर 13x से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो इसे आकर्षक बनाता है।

V2 Retail भी बना सपोर्ट सिस्टम


इसी सेक्टर की दूसरी कंपनी V2 Retail ने भी मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 60% बढ़कर 798 करोड़ रुपये पहुंच गया। FY26 में कुल रेवेन्यू 61% की ग्रोथ के साथ 3,060 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 136 नए स्टोर जोड़े और टियर-2, 3 शहरों में अपनी मौजूदगी मजबूत की।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh