Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Waaree Energies Share: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की खरीदारी की राय-क्या है टारगेट प्राइस

Waaree Energies Share: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज की खरीदारी की राय-क्या है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज सेंट्रम ब्रोकिंग ने Waaree Energies के तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 से 2026 के बीच कंपनी की रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में 27.0 फीसदी, 23.3 फीसदी और 22.5 फीसदी CAGR की ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

हालांकि EPS अनुमान में हल्की कटौती की गई है लेकिन स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 4311 तय किया गया है। हालांकि तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 10 फीसदी के अधिक की गिरावट देखने को मिली।

कंपनी का शेयर वर्तमान में 3130 रुपये पर कारोबार कर रहा है। Waaree Energies ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है, हालांकि EBITDA मार्जिन में गिरावट देखने को मिली।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

कंपनी की आय 8480 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही आधार पर 12.1 फीसदी और सालाना आधार पर 111.8 फीसदी बढ़ी। वहीं EBITDA मार्जिन घटकर 18.6 फीसदी रह गया, जो पिछले तिमाही में 25.5 फीसदी और पिछले साल इसी तिमाही में 23 फीसदी था। मार्जिन में यह गिरावट मुख्य रूप से रॉ-मटीरियल की कॉस्ट बढ़ने के कारण आई है। सेगमेंट के हिसाब से सोलर PV मॉड्यूल बिजनेस 13.1 फीसदी बढ़ा, EPC में 30.1 फीसदी की बढ़त रही, जबकि पावर जनरेशन सेगमेंट में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


कंपनी ने इस तिमाही में 4.2 GW मॉड्यूल प्रोडक्शन और 0.7 GW सेल प्रोडक्शन हासिल किया। कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 5.3 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल 4.7 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि कंपनी के पास 100 GW से अधिक की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन भी है। कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है और 10000 करोड़ रुपये तक की फंड रेजिंग (QIP) को मंजूरी दी है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं।
ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh