Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Wipro Share: तिमाही नतीजों के बाद विप्रो के ADR में दिखी 2% से अधिक की गिरावट, शुक्रवार को शेयर पर नजर

Wipro Share: तिमाही नतीजों के बाद विप्रो के ADR में दिखी 2% से अधिक की गिरावट, शुक्रवार को शेयर पर नजर

शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही विप्रो लिमिडेट के शेयर पर सबकी नजरें रहेंगी। दिग्गज आईटी कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नतीजों के बाद कंपनी के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) 16 अप्रैल को लगभग 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है क्योंकि कंपनी की आय बाजार के अनुमान से कम रहा।

इसके अलावा एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर के ग्राहकों ने टेक्नोलॉजी पर होने वाला खर्च कम किया है। Wipro Ltd के शेयर अमेरिका में भी एडीआर के जरिए New York Stock Exchange पर ट्रेड होते हैं।

एडीआर के माध्यम से ग्लोबल निवेशक बिना भारतीय एक्सचेंज पर सीधे ट्रेड किए भारतीय कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों में शामिल NYSE कंपनियों को बड़े निवेशक आधार और बेहतर लिक्विडिटी तक पहुंच प्रदान करता है। घरेलू बाजारों पर इसके असर की बात करें तो एडीआर की कीमतों में उतार-चढ़ाव अक्सर निवेशकों के सेंटिमेंट का शुरुआती संकेत देता है और इससे भारतीय बाजार में शेयरों की ओपनिंग प्रभावित हो सकती है।

मिला-जुला प्रदर्शन

आईटी कंपनी Wipro के ताजा तिमाही नतीजों में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी की आईटी सर्विसेज रेवेन्यू 2.65 बिलियन डॉलर रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 0.6 फीसदी और साल-दर-साल 2.1 फीसदी बढ़ी है। कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ लगभग सपाट रही और तिमाही आधार पर सिर्फ 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जो कंपनी के 0-2 फीसदी ग्रोथ गाइडेंस के भीतर ही रही।

ऑपरेटिंग मार्जिन 17.3 फीसदी पर

मार्जिन के मोर्चे पर भी हल्का दबाव देखने को मिला। आईटी सर्विसेज सेगमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.3 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही से 0.3 प्रतिशत अंक और सालाना आधार पर 0.2 प्रतिशत अंक घटा है। हालांकि ऑर्डर बुकिंग के लिहाज से कंपनी को कुछ राहत मिली है। तिमाही के दौरान कुल बुकिंग 3.46 बिलियन डॉलर रही, जबकि बड़ी डील्स की बुकिंग 65 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 1.44 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 210.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 15.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 7.71 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh