Yes Bank Share Price Strategy: भारतीय शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच, यस बैंक (Yes Bank) को लेकर निवेशकों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ET Now Swadesh के एक विशेष कार्यक्रम में मार्केट एक्सपर्ट स्वाति ने उन निवेशकों को महत्वपूर्ण सलाह दी है, जो यस बैंक के शेयरों में ऊपरी स्तरों पर फंसे हुए हैं।
पूंजी में भारी गिरावट, अब क्या है रास्ता?
यस बैंक के शेयर ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को काफी निराश किया है। शो के दौरान एक निवेशक का उदाहरण सामने आया जिन्होंने 80 रुपये के भाव पर खरीदारी की थी। वर्तमान में शेयर 20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसका अर्थ है कि निवेशक की लगभग 75% पूंजी साफ हो चुकी है। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर पर एग्जिट करना या घाटा बुक करना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा।
क्या कहते हैं तकनीकी चार्ट?
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, यस बैंक का शेयर फिलहाल बीटन डाउन काउंटर (Beaten Down Counter) की श्रेणी में है, यानी इसमें पहले ही काफी अधिक गिरावट आ चुकी है। तकनीकी चार्ट्स पर नजर डालें तो 17 रुपये से 18 रुपये के स्तर के आसपास स्टॉक में एक मजबूत सपोर्ट जोन नजर आ रहा है। यह स्तर गिरावट को रोकने में मदद कर सकता है।

