Dailyhunt
RRB NTPC CBT 2 Graduate Level हॉल टिकट जारी! rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Graduate Level हॉल टिकट जारी! rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Graduate Level: एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खबर बेहद खास है। बोर्ड ने NTPC Graduate Level CBT 2 Exam 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है।

ऐसे में कैंडिडेट्स इसे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। शहर सूचना स्लिप मिलने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा स्थल और यात्रा की योजना बना सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 City Intimation Slip- स्‍टेप बाय स्‍टेप गाइड, कैसे करें डाउनलोड


  • अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां बने होमपेज पर "RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam 2025 City Intimation Slip" लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालें।
  • इसके बाद सबिमट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखेगी।
  • सभी विवरण चेक करें और स्लिप डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए हार्ड कॉपी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

कौन से दस्तावेज़ साथ लें जाएं?


कैंडिडेट्स को अपना आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 अपने साथ मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना चाहिए। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के सुचारू संचालन की सुविधा के लिए rrbcdg.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करके आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करें।

दूसरा चरण 13 अक्टूबर 2025 को होने की संभावना


जानकारी के अनुसार, RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Exam 2025 दूसरा चरण कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। इसकी अवधि 90 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र को तीन भागों में बांटा गया है: General Awareness, Mathematics, और General Intelligence & Reasoning। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है, जबकि गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। हर साल लाखों की संख्‍या में कैंडीडेट इस परीक्षा में अपीयर होते हैं।

Read more news like this on hindi.etnownews.com

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: ET Now Swadesh